Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पर शहीदों का अपमान करने का आरोप

Posted on 13 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कांग्रेस पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया। भारतमाता के पैरों में पड़ी गुलामी की बेड़ियों को काटने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों का उनकी जाति से दिया गया परिचय कांग्रेस की ओछीं, घटिया व संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। श्री शाही ने कहा कि कांग्रेस के मुखपत्र ´कांग्रेस सन्देश´ में 81वें शहीदी दिवस के शीर्षक में छपे कालमों में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू जैसे महान् स्वतन्त्रता सेनानियों को उनके जाति और पन्थ से पुकारा गया है। जो घोर निन्दनीय है तथा अक्षम्य है।  कंाग्रेस को इस कृत्य के लिए पूरे देश से अविलम्ब मांफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि इन्हीं पदलोलुप मानसिकता के भण्डार कांग्रसियों ने देश को कमजेार किया है। कांग्रेसियों के लिए शहीदों का अपमान करने की यह पहली घटना नहीं है। अमर शहीदों ने अपने देश की आजादी के लिए अपनी जवानी, अपना परिवार तथा अपने प्राणों की आहुति देकर देश का गुलामी के बन्धन से मुक्त कराया वही कांग्रेसियों ने देश को लूटकर, भ्रष्टाचार फैलाकर अकूत धन बटोरकर विदेशी बैंकों में पहुंचा दिया।

श्री शाही ने कहा कि नेहरू खानदान के गुणगान के अतिरिक्त कठपुतली कांग्रेसियों को कुछ नहीं सुहाता। श्री शाही ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के बलिदान को देश सदा याद करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in