Categorized | लखनऊ.

बहुजन समाज पार्टी - उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन की गहन समीक्षा

Posted on 12 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश में परम पूज्य बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती की तैयारी की भी समीक्षा
डा0 अम्बेडकर जयन्ती पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायें-राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री मायावती जी

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने 8 से 10 अप्रैल, 2011 तक दक्षिण के राज्यों केरल एवं तमिलनाडु का चुनावी दौरा किया, जिसके दौरान उन्होंने 08 अप्रैल को तिरुअनन्तपुरम, 9 अप्रैल को कालीकट तथा मदुरैई एवं 10 अप्रैल को चेन्नई में चुनावी रैलियों को सम्बोधित किया तथा उसके पश्चात कल देर रात लखनऊ पहुंची।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने दक्षिण भारत के चुनावी भ्रमण के बाद आज उत्तर प्रदेश स्टेट के पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मीटिंग बुलायी। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश के सभी 72 जिलों में पार्टी संगठन के कार्यों की गहनता से समीक्षा की तथा संगठन की कमियों की ओर जिम्मेदार पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बैठक में इंगित कमियों को दूर करने के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

इसी के साथ बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो दिन बाद 14 अप्रैल, 2011 को परम् पूज्य बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाये जाने की तैयारियों की भी रिपोर्ट ली तथा यह निर्देश दिये कि हर जिले के मुख्यालय पर बी0एस0पी0 के द्वारा बाबा साहेब की जयन्ती धूमधाम से मनायी जाये और प्रदेश की बी0एस0पी0 सरकार द्वारा बाबा साहेब की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए जितने भी कार्य किये गये हैं, उनके बारे में भी आम जनता को विस्तार से बताया जाये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने मीटिंग में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को यह निर्देश दिये कि बैठक में दिये गये सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in