Categorized | लखनऊ.

26 अपै्रल को फैजाबाद में भारतीय जनता पार्टी की रैली

Posted on 12 April 2011 by admin

14भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश भर में आयोजित होने  वाली क्षेत्रीय रैलियों के संदर्भ में ’अवध क्षेत्र’ की 26   अपै्रल को फैजाबाद में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए ’अवध   क्षेत्र’ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की एक आवश्यक   बैठक प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक   को सम्बोधित करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने सभी को रैली की तैयारी में जुट जाने   का आहवान किया। श्री शाही ने कहा कि 26 अपै्रल को फैजाबाद में होने वाली   सफल रैली से विरोधी दलों के हौसलें पस्त हो जाएंगेे, इसके लिए कार्यकर्ता अभी से   जुट जाएं। भाजपा ही प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार रूप दानव के विरूद्ध संघर्ष करने में     सक्षम है और 26 अपै्रल को फैजाबाद में होने वाली रैली इस संदर्भ में   मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, डा0महेन्द्र   ंिसह, रमापति शास्त्री, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, विनोद   पाण्डेय(अवध क्षेत्र प्रभारी), प्रदेश मंत्री आशुतोष टंडन, संतोष सिंह,   अनुपमा जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र   आदि नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से ज्ञान तिवारी,   बावन सिंह गोण्डा, प्रदीप भार्गव, दिनेश तिवारी, राम प्रकाश यादव, चन्द्रप्रकाश   सिंह बलरामपुर, शरद अवस्थी बाराबंकी, शरद अवस्थी बाराबंकी, विपिन गुप्ता   उन्नाव, रामफेरन पाण्डेय श्रावस्ती, पशुपति शंकर बाजपेयी रायबरेली, राकेश   त्रिपाठी सीतापुर, अमरनाथ सिंह, सुनील भदौरिया, राकेश कुमार श्रीवास्तव   उपस्थित थेे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी (अवध क्षेत्र) विक्रान्त रघुवंशी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in