Categorized | लखनऊ.

कुट्टू आटे में मिलावट के मामले में विभिन्न जनपदों में 17 व्यक्तियों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज

Posted on 10 April 2011 by admin

389 कुन्टल कुट्टू आटा नष्ट किया गया
कुट्टू आटे के कारोबार में लगी इकाईयां सीज

राज्य सरकार ने प्रदेश में कुट्टू आटे मंे मिलावट की घटनाओं पर गम्भीर रूख अपनाते हुए इसके विरूद्ध छेड़े गये अभियान के तहत विभिन्न जनपदों में संदेह के आधार पर 17 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है और 27,23,000 रूपये मूल्य का 389 कुन्टल आटा जब्त करके नष्ट कराया है। इसके साथ ही लगभग 07 कुन्टल अन्य अपमिश्रित खाद्य पदार्थ भी नष्ट कराये गये हैं। कुट्टू आटे में मिलावट की सूचना प्राप्त होते ही राज्य सरकार ने सिर्फ चार घंटे की अवधि में पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी आज यहां देते हुए बताया कि कुट्टू के आटे की निर्माण इकाई मेसर्स धमीजा ग्राइन्डर्स बुलन्दशहर, इन्डस्ट्रियल एरिया गाजियाबाद, मेसर्स मोहित ग्राइन्डर्स मेरठ रोड, गाजियाबाद एवं मेसर्स वाई0पी0 गोल्ड राधिका इण्टरनेशनल, गाजियाबाद के खिलाफ कार्यवाही करते हुए इन इकाईयों को सीज कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज यानि 09 अप्रैल को 16 जनपदों में कुट्टू के मामले में कार्यवाही की गयी है तथा जनपद कांशीराम नगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, भदोही, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, बदांयू तथा राय बरेली आदि में छापामार कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से 01 अप्रैल, 2010 से 08 अप्रैल, 2011 तक की गयी कार्यवाही के तहत अपमिश्रण करने के दोषी 584 लोगों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज की गयी और 545 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी अवधि में 18343 खाद्य पदार्थों के नमूने लिये गये तथा 4147 वाद दायर किये गये तथा 586 दोषियों को सजा दिलावायी गयी। इसके अलावा अपमिश्रण करने वाले लोगों से 9,28,878 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया एवं 5.52 करोड़ रूपये की खाद्य सामग्री नष्ट की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in