Categorized | लखनऊ.

अधिकारी नियमित रूप से पेंशन अदालतों का आयोजन कर पेंशनधारकों की समस्याओं का समाधान करें

Posted on 10 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री लाल जी वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2011-12 की वित्तीय स्वीकृतियां तत्काल जारी करने के निर्देश दिये हैं।

श्री वर्मा आज सचिवालय में आयोजित एक बैठक में वित्त विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पेंशन मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी नियमित रूप से पेंशन अदालतों का आयोजन कर पेंशनधारकों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कोषागार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रथम पेंशन भुगतान हेतु समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा इसकी नियमित समीक्षा भी की जाये।

वित्त मंत्री ने प्राथमिकता पर आडिट आपत्तियों के निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राष्ट्रीय बचत कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को राष्ट्रीय बचत के मासिक लक्ष्य तैयार करने तथा इन लक्ष्यों को एक सप्ताह में समस्त जनपदों के सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बचत कार्यक्रम का प्रत्येक स्तर पर सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी द्वारा नियमित अनुश्रवण किया जाए। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव वित्त सुश्री वृन्दा स्वरूप तथा श्री वी0एस0 भुल्लर, सचिव वित्त डाॅ0 बी0एम0 जोशी सहित विशेष सचिवगण तथा कोषागार, पेंशन, चिट फण्ड आदि विभागों के निदेशक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in