Categorized | लखनऊ.

कांगे्रस, बसपा और सपा तीनों दलों की राजनीति परिवारों तक सीमित

Posted on 05 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उ0प्र0 कांगे्रस द्वारा पार्टी पर लगाए गए आरोपों को हास्यास्पद बताया। प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कांगे्रस, बसपा और सपा तीनों दल भ्रष्टाचार के दलदल हैं। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि 2007 में प्रदेश में बसपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री मायावती को ताज कारिडोर मामले में जेल जाने से किसने बचाया था। गौरतलब है कि तत्कालीन राज्यपाल टी0वी0राजेश्वर ने सोनिया गांधी के कहने पर पुख्ता साक्ष्य होने के बाद भी मायावती के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी थी। जनता जानती है कि राष्ट्रपति चुनाव में कांगे्रस पार्टी ने अपने प्रत्याशीं के पक्ष में बसपा से वोट लेकर इसकी कीमत वसूली थी।

प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने कांगे्रस से पूछा कि वह बताए केन्द्र सरकार को बसपा का समर्थन प्राप्त है कि नहीं ? केन्द्र सरकार को सपा का समर्थन प्राप्त है कि नहीं ? राष्ट्रपति चुनाव में बसपा से कांगे्रस प्रत्याशी के पक्ष में वोट लिया था कि नहीं ? मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र के हस्तक्षेप के कारण सीबीआई को मायावती मामले में ढील देने पर कई बार फटकार लगाई की नहीं ? कांगे्रस, बसपा और सपा तीनों दलों की राजनीति अपने-अपने मुखिया के परिवारों तक सीमित है। ये दल पार्टी नहीं पापर्टी हैं। इलाहाबाद में तो कांगे्रसियों ने होल्डिंग्स में सोनिया गांधी को भारत माता तक लिख डाला था। बाद में मीडिया में भद पिटने पर होल्डिंग्स हटाई गई।

श्री सिंह ने कहा कि ये दलं आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। कांग्रेसियों ने तो शहीदों के नाम पर बने फ्लेटों को भी अपने रिश्तेदारों के नाम कर बेशर्मी का रिकार्ड बनाया है। यहां तक की खेलों को भी नहीं बख्शा। राष्ट्रमण्डल खेलों में भ्रष्टाचार कर अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश की थू-थू करायी है। बसपा प्रमुख तथा सपा प्रमुख पर आय से अधिक की सम्पति का मुकदमा चल रहा है। इन दलों ने गरीबों की चिकित्सा, शिक्षा, तथा विकास में खर्च होने वाले धन को लूटा है। स्वीस बैंकों में इन्हीं दलों के नेताओं का पैसा जमा है। देर सबेर इन भ्रष्ट दलों का अन्त निश्चित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in