Categorized | लखनऊ.

समाज में काम करने के लिए एनजीओ प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका

Posted on 05 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एन0जी0ओ0 प्रकोष्ठ को पं0 दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद का अनुशरण करते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा करने की आवश्यकता है। समाज में काम करने के लिए एनजीओ प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रकोष्ठ को शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जन स्वास्थ्य, शिक्षा, नशामुक्त, बालश्रमिक, उन्मूलन, वृक्षारोपण, गो रक्षा अभियान जेसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाने चाहिए।

श्री शाही आज एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ अपने संगठन के माध्यम से गांव स्तर तक सामाजिक कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा की रीति-नीति एवं भाजपा सरकारों की उपलब्धियों की चर्चा भी करनी चाहिए। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, दिन दहाड़े हत्या, लूट, मंहगाई की चर्चा समाज में करनी चाहिए। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के इन कारनामों से भाजपा लगातार लड़ रही है। उन्होंने प्रदेश मंे बढ़ते अपराध आतंकवाद, महंगाई के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है। साथ ही श्री शाही ने अटल बिहारी बाजपेई की सर्वस्पर्शी सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। श्री शाही ने जिलों में संगठन को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। पं0 दीनदयाल  उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की अपेक्षा अनुरूप अन्त्योदय कार्यक्रम समाज में  सफल हो सकते हैं।प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम सफल हो सकते हैं।

प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने वाटर मैन के रूप में पहचान बनाने वाले राजस्थान के राजेन्द्र ंिसह, बनवासी क्षेत्र में झारखंड में कार्य करने वाले अशोक राय और कुष्ठ रोगियों की सेवा तथा उनके बच्चों के पालन पोषण व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले आशिष गौतम की चर्चा करते हुए कहा कि स्वयं सेवी संगठन के माध्यम से कार्य करते हुए इन लोगों ने समाज को एक दिशा दी। और लोगों के लिए पे्ररणा स्रोत बने। उन्होंने प्रकोष्ठ की कार्यसमिति को जनपदों में चलाये जा रहे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में वहां की स्थानीय इकाई के साथ सक्रिय योगदान देने की बात कही।  एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप कृष्ण संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने प्रकोष्ठ के संगठनात्मक गठन की समीक्षा की। भाजपा द्वारा सभी 6 क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रैलियों को सफल बनाने के लिए कार्यकताओं को जुट जाने को कहा। बैठक में आगामी 2 माह की कार्य योजना तैयार की। बैठक में प्रदेश सहसंयोजक शिव कुमार शर्मा, अशोक चैहान, शशिकांत मिश्र, गुंजन शर्मा, अतुंल ंिसह, अमीत जिंदल, अश्विनी उपाध्याय, धर्मेन्द गोस्वामी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रामनरेश यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in