Categorized | लखनऊ.

भाजपा लायेंगे, विकास की गंगा बहायेंगे

Posted on 05 April 2011 by admin

8इस बात का संकल्प लेकर आज लघु उद्योग प्रकोष्ठ उं0प्र0 की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पार्टी मुख्यालय पर हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बैठक का उद्घाटन किया। श्री शाही ने अपने संबोधन में उपस्थिति सदस्यों को भरोसा दिलाया कि भाजपा उनकी केन्द्र तथा प्रदेश सरकार से की गई लघु उद्यमियों के हित में मांगों को पूरा कराने में उनके साथ है। उनकी मांगे जनहित में है। जनता की सेवा के लिए लघु उद्यामियों को ठोस कार्यक्रम चलाने चाहिए। बैठक का समापन करते हुए नेता विधान मंडल दल ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार उद्योगों के विकास में बड़ी बाधा है। प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि आपको जनसहयोग बढ़ाना चाहिए। बैठक को महापौर दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया। प्रकोष्ठ के संयोजक विनित शारदा ने भावी कार्यक्रमों की घोषणा की तथा उनको सम्पन्न कराने में जी-जान से जुटने का आह्वान किया। बसपा सरकार में 5882  लघु उद्योग उ0प्र0 से पलायन कर गए हैं और हजारों की संख्या में बंद पड़ें हैं। उनका भी पलायन हो रहा है। उनके अनुसार 4 क्षेत्रोें में क्षेत्रिय सम्मेलन होगें। जून माह में वाराणसी, मथुरा, गाजियाबाद तथा कानपुर क्षेत्र में सम्मेलन होंगे। उनकी सरकारों से मांग है कि उद्योगों के लिए 24 घंटे बिजली मिले, उद्योग नीति बनाई जाए। सुरक्षा सेल बनाया जाए। स्नातक व शिक्षक वर्ग की भांति विधान परिषद में हिस्सा मिले ताकि उनकी बात ठीक से पहंुंच सके। इन्सपेक्टर राज, लाइसेन्स राज के नाम लूट बंद हो। अन्य प्रान्तों की भांति अनाज पर मंडी टैक्स समाप्त किया जाये। बैठक में 72 जिलों के संयोजक तथा सहसंयोजक उपस्थिति रह। प्रदेश सहसंयोजक अमित गुप्ता, शंकर गिरी, गिरजाशंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, संयोजक संजय टण्डन, सहसयोजक ओम प्रकाश पाण्डेय, तरूण सेठ,निशात गुप्ता कोषाध्यक्ष, महानगर संयोजक प्रभु जालान विशेष रूप से उपस्थित थे। 4 उद्यमियों को उनके श्रेष्ठ काम के लिए सम्मानित किया गया सम्मानित होने वालों में संजीव गुप्ता,, राजीव अग्रवाल, प्रवीण चन्द्रा और रजत गुप्ता शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in