Categorized | लखनऊ.

कुट्टू के आटे के संबंध में कृत कार्यवाही का विवरण

Posted on 05 April 2011 by admin

मिलावट की आशंका के चलते प्रदेश सरकार द्वारा मिलावट की रोकथाम हेतु राज्यव्यापी सघन अभियान का संचालन आज दिनांक 05 अप्रैल, 2011 से प्रारम्भ किया गया, जिसमें जनपद बुलण्दशहर में छापामार कार्यवाही कर संदिग्ध “किचन ब्राण्ड” निर्माता धमीजा ग्राईन्डर इन्डस्ट्रियल एरिया गायिजाबाद द्वारा पैक्ड कुट्टू के आटे के चार नमूने व दो नमूने खुले कुट्टू के आटे के जांच हेतु संग्रहीत किये गये।

इसी क्रम में जनपद गाजियाबाद में उपरोक्त ब्राण्ड के कुट्टू के आटे के तीन नमूने एकत्रित किये गये तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा उपरोक्त ब्राण्ड के कुट्टे के आटे के निर्माण एवं बिक्री परिसर पर छापामार कार्यवाही कर दो गोदामों को सील कर दिया गया तथा इस प्रकार के व्यापार में लिप्त व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। जनपद आगरा में कुट्टे के आटे सहित पांच नमूने, जनपद बदांयू में एक नमूना व जनपद मुजफ्फरनगर में पांच नमूने एकत्र कर जांच हेतु भेजे गये। सम्पूर्ण प्रदेश में समाचार लिखे जाने तक दस कुन्टल कुट्टू का आटा विनष्ट कराया गया तथा छापामार कार्यवाही जारी है। मामलों में सात व्यापारियों को हिरासत में लेकर जांच की कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in