Categorized | लखनऊ.

मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की

Posted on 05 April 2011 by admin

लखनऊ के सिटी स्टेशन और ऐशबाग स्टेशन के बीच में रकाबगंज सब्जी मंडी से मशकगंज को जोड़ने वाले उपरगामी पुल के खम्बे से आवागमन में स्थानीय निवासियों को हो रही असुविधा के सम्बन्ध में आज प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री ए0के0सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया कि उपरोक्त पुल का खम्भा मशकगंज की ओर काफी चैड़ा होने के कारण मार्ग को अवरूद्ध किये हुए है जिससे हाता दुर्गा प्रसाद में रहने वाले निवासियों को मेडिकल कालेज जाने और सिटी स्टेशन जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पुल के नीचे कुछ स्थान रिक्त होने से वहां पर अराजक तत्वों का जमावड़ा होने के साथ ही कूड़ा आदि भी फेंका जाता है, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी कठिनाइयां होती है।

प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक से मांग की है कि व्यापक जनहित के दृष्टिगत लखनऊ के सिटी स्टेशन और ऐशबाग स्टेशन के बीच में रकाबगंज सब्जी मंडी से मशकगंज को जोड़ने वाले उपरगामी पुल के खम्बे (हाता दुर्गा प्रसाद की ओर) की चैड़ाई कम करके रास्ते को चैड़ा करायें, ताकि उपरोक्त मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को असुविधा न हो।

प्रतिनिधिमंडल में श्री सुबोध श्रीवास्तव के अलावा प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान तथा जमीआतुल मनिहार सिद्दीकी वेलफेयर सोसाईटी उ0प्र0 के अध्यक्ष श्री आरिफ शफी सिद्दीकी शामिल रहे।

मंडल रेल प्रबंधक श्री ए0के0 सिंह ने प्रतिनिधिमंडल केा आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही उपरोक्त स्थल का सर्वे कराकर समुचित कार्यवाही करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in