Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सिक्के के दो पहलू

Posted on 05 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा कंाग्रेस और बसपा में सांठगांठ का आरोप लगाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि इससे ‘‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत चरितार्थ हुई है।

प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश में तीन-तीन बार बहुजन समाज पार्टी के साथ सरकार बनाने तथा बसपा प्रमुख सुश्री मायावती के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लालजी टण्डन के राखी भाई होने की बात जगजाहिर है। सच्चाई तो यह है कि दिखावे के तौर पर भाजपा और बसपा अलग-अलग हैं किन्तु अन्दरखाने में एक हैं। कई अवसरों पर भाजपा और बसपा की अवसरवादिता खुलकर सामने आयी है जब भारतीय जनता पार्टी ने बसपा का अंदरूनी तौर पर खुला समर्थन किया है। उन्होने कहा कि अभी हाल ही में निकाय चुनाव नियमावली में संशोधन विधेयक मसले पर विधानसभा में सबसे पहले भाजपा ने ही धरना वापस लिया था एवं आमरण अनशन की घोषणा करने के बावजूद पीछे हटकर मायावती सरकार को राहत पहुंचाने का कार्य किया है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सिक्के के दो पहलू हैं। अभी भी बहुजन समाज पार्टी की मुखिया सुश्री मायावती को इतना यकीन जरूर है कि मौका आने पर भाजपा का समर्थन उन्हें अवश्य मिलेगा। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी कई मौके पर बसपा सरकार के विरूद्ध आन्दोलन शुरू करने से पीछे हटती नजर आयी है।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक भ्रष्टाचार का सवाल है पूरा देश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री येदुरप्पा के ऊपर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप के बावजूद उन्हें उनके पद से नहीं हटाया गया और न ही उनके ऊपर कोई कार्यवाही की गयी। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंगारू लक्ष्मण को पूरे देश की जनता ने लाखों रूपये एकत्रित करते हुए टी.वी. चैनलों पर देखा था और इतना ही नहीं भाजपा के सांसद श्री दिलीप सिंह जुदेव यह कहते हुए कैमरे पर नजर आये थे कि पैसा खुदा तो नहीं लेकिन खुदा से कम भी नहीं है। उन्होने कहा कि असलियत तो यह है कि भ्रष्टाचार की असली पोषक भारतीय जनता पार्टी ही रही है। उ0प्र0 में भाजपा लगातार अपना जनाधार खोती जा रही है इसी से बौखलाकर भाजपा की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आधारहीन बयानबाजी पर उतर आयी हैं, जबकि कंाग्रेस लगातार गरीबों और आम आदमियों के लिए लाखों करोड़ रूपये की योजनाएं लागू कर रही है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सड़क पर उतरकर मायावती सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से लगातार संघर्ष किया है और जनहित के मुद्दों पर सड़क पर उतरकर आज भी संघर्ष कर रही है। प्रदेश में चाहे किसानों का मामला हो, बेरोजगारों का मामला हो, हत्या हो, लूट हो, बलात्कार हो, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार हो, बसपा शासन के विरूद्ध कंाग्रेस पार्टी ने ही बिगुल फूंका है और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठायी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in