Categorized | लखनऊ.

भाजपा समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करती है

Posted on 01 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भाजपा समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करती है वोट के लिए नहीं। भाजपा शासनकाल में गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू न करके सपा व बसपा ने इस वर्ग के लोगों के हितों पर कुठाराघात किया है। श्री सिंह आज राजा बिजली पासी किले पर आयोजित पासी स्वाभिमान चेतना रैली, अति दलितों के लिए सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशें लागू कराने के लिए आयोजित परामर्श महासभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद कमलेश पासवान ने की।

3श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रदेश में सत्ता में आने पर सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट और उसमें प्रस्तावित प्राविधानों को 3 माह के भीतर लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पासी समाज के लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वतन्त्रता के आन्दोलन में इस वर्ग के कई लोग शहीद हुए, लेकिन आजादी के बाद देश एवं प्रदेश की सत्ता में आई सरकारों ने पासी समाज के लोगों के समुचित विकास की अनदेखी करते हुए इसे अन्धेरे में रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में 2001 में उ0प्र0 में अति दलितों के समुचित विकास के लिए तत्कालीन ऊर्जा मन्त्री हुकुम सिंह के नेतृत्व में सामाजिक न्याय समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर दी थी किन्तु भाजपा के बाद प्रदेश में सत्ता की  बागडोर सम्भालने वाली सपा, बसपा ने अति दलितों के हितों के लिए समिति द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट को लागू करने में कोई रूचि नहीं ली।

2उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ सरकारों को चाहिए कि समाज के सभी वर्गो के विकास एवं उत्थान के लिए बिना किसी भेदभाव के योजनाएं बनानी चाहिए। राजनीति, इन्साफ और इन्सान के लिए होनी चाहिए। उन्होंने दलित वर्ग के लोगों को आह्वान किया कि वे गॉंव-गॉंव गली-गली घूमकर इस दलित विरोधी बसपा सरकार के भ्रष्टाचार के काले कारनामों को उजागर करने के लिए जनजागरण का अभियान चलायें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में संघर्षशील पासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बसपा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि दलितों के वोट पर सत्ता में आने वाली मुख्यमन्त्री ने अपने शासनकाल में दलितों के सिर्फ एक वर्ग विशेष को ही लाभ पहुंचाया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का आह्वान किया कि वह प्रदेश की सत्ता पर काबिज इस जनविरोधी, दलित विरोधी व भ्रष्टाचारी बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद करें।

कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित, विजय बहादुर पाठक, भाजपा अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप वर्मा, अनु0 मोर्चे के प्रदेश महामन्त्री राजकिशोर वर्मा, विधायक लल्लू सिंह, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य वीरेन्द्र तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in