Categorized | लखनऊ.

सेवा संकल्प दिवस मनाया

Posted on 01 April 2011 by admin

photo-1रक्तदान एवं वृक्षारोपण के माध्यम से आज नगर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने `सेवा संकल्प दिवस´ मनाया। वरिश्ठ समाजसेवी डा0 नीरज बोरा के 44वें जन्मदिवस पर आयोजित इस अनूठे एवं प्रशंसनीय आयोजन में सेवा समिति, आल इण्डिया कमर फाउण्डेशन, राही फाउण्डेशन, नीरज बोरा फैन्स क्लब एवं वैश्य स्वाभिमान परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम समन्वयक आशीश श्रीवास्तव ने बताया कि अन्तर्राश्ट्रीय वन वशZ-2011 के अन्तर्गत आज लखनऊ के नौबस्ता स्थित रामलीला ग्राउण्ड में पीपल, बरगद, नीम और गुलमोहर के 44 पौधे लगाये गये। वैदिक विद्वानों द्वारा मन्त्रोच्चार के बीच डा0 नीरज बोरा ने वृक्ष देव की पूजा अर्चना कर प्रथम पेड़ लगाया। इस अवसर पर सर्वश्री अवनीश सिंह `डब्लू´, राही फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव दिनेश शर्मा, सतीश वर्मा, अवधेश कुमार, सुरेश सोनकर, रवि प्रताप गुप्ता, शरद श्रीवास्तव `विजय´, “यामनारायण तिवारी, रानी सिंह, प्रदीप गुप्ता `प्रिन्स´, अमरनाथ अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुलहरे, सुश्री उशा विश्वकर्मा, श्रीमती लक्ष्मी गौतम सहित भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

सीतापुर रोड स्थित रघुवर कृपा गेस्ट हाउस में आयोजित रक्तदान िशविर में 44 लोगों ने रक्तदान कर डा0 नीरज बोरा को जन्मदिवस का उपहार भेण्ट किया। छत्रपतिशाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग की असिस्टेण्ट प्रोफेसर डा0 तुलिका चन्द्रा के नेतृत्व में राज्य रक्त कोश के चिकित्सक दल ने आयोजन की सराहना की। डा0 चन्द्रा ने कहा कि तीन माह के अन्तराल पर नियमित रक्तदान कर कई लोगों के जीवन की रक्षा हो सकती है। रक्तदान करने वालों में सर्वश्री एस0के0 गोपाल, शीलू जायसवाल, जावेद खान, जहां आरा, अवनीश सिंह, धीरज श्रीवास्तव, रवि प्रताप गुप्ता, दिनेश कुमार, योगेश पांचाल, बन्टी, अजीत सिंह, बबलू शुक्ला, कमलेश आदि प्रमुख रहे।

देर शाम रघुवर कृपा गेस्ट हाउस में ही `एक शाम-नीरज के नाम´ सांस्कृतिक सन्ध्या में भोजपुरी गायकों ने सोहर व बधाई गीत गाया। बालमंच संस्था से आये बच्चों ने नृत्य नाटिका और गीतों के माध्यम से अपनी भावनायें अर्पित की। साथ ही अपने सहयोगियों, शुभचिन्तकों एवं परिवारिक सदस्यों के बीच डा0 नीरज बोरा ने 44 किलो का केक काटकर जन्मदिवस की खुिशयां साझा कीं और आयोजकों के प्रति आभार जताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in