Categorized | लखनऊ.

नेपाल सीमा से लगे प्रदेश के सुदूरवत्र्ती गांवों में विकास कार्य समय से सुनिश्चित किये जाये - मुख्यसचिव

Posted on 29 March 2011 by admin

योजना के तहत प्रदेश के सात जनपदों के 21 विकास खण्ड़ों में विभिन्न विकास कार्य संचालित

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज बार्डर एरिया डेवलपमेन्ट कार्यक्रम की राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकटवत्र्ती सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों के गांवों में मूलभूल आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार हेतु संचालित किये जा रहे विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा करते हुये, त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता को एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन श्री मञ्जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में नेपाल सीमा से लगे 619 किलोमीटर लम्बाई के दायरे में स्थित सात जनपदों बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, महाराजगञ्ज, लखीमपुर खीरी व पीलीभीत के 21 विकास खण्ड़ों में 0 से 10 किलोमीटर की दूरी में स्थित गांवों में जनसंख्या व क्षेत्रफल आदि के आधार पर वर्ष 2010-11 में 35.23 करोड़ की लागत से सड़क, के0सी0 ड्रेन, पेयजल, पशुपालन, दुग्ध विकास, चिकित्सा, ऊर्जा, पुष्टाहार, वन आदि से जुडें़ विभिन्न विकास कार्य कराये गये। वर्ष 2011-12 में लगभग 45.46 करोड़ रूपये का आवण्टन प्राप्त होने का अनुमान है, इसके अनुसार सम्बन्धित विभागों को अपनी योजनाओं के अनुरूप आंकलन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

मुख्य सचिव ने इस क्षेत्र में निर्माणधीन सड़कों के अनुरक्षण की व्यवस्था, संशोधित गाइड लाइन्स के तहत विकास कार्याे का क्रियान्वयन तथा विकास कार्याे का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन श्री मञ्जीत सिंह, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री सञ्जय अग्रवाल, प्रमुख सचिव वित्त-प्प् श्री बी0एस0 भुल्लर, सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री मनोज कुमार सिंह, विशेष सचिव वन श्री सञ्जय सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in