Categorized | लखनऊ.

गेहूं खरीद कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाये - मुख्य सचिव

Posted on 29 March 2011 by admin

प्रत्येक क्रय केन्द्र पर कम से कम सात दिन की खरीद हेतु अिग्रम धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज रबी क्रय वर्ष 2011-12 में गेहूं खरीद योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए सीधे किसानों से गेहूं खरीद हेतु पूरे प्रदेश में खोले गये 4443 क्रय केन्द्रों में समय से समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्षेत्रवार गेहूं की आवक को देखते हुए क्रय केन्द्र संचालित किये जाये तथा प्रत्येक केन्द्र में किसानों को एकाउण्ट पेयी चेक के माध्यम से भुगतान हेतु कम से कम सात दिन की खरीद हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध रहे।

एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्री गुप्ता को अवगत कराते हुए खाद्य आयुक्त श्री राजन शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2010-11 में कृषि विभाग के रैपिड सर्वे के आधार पर प्रदेश में 96.90 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 288 लाख मी0टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है, जिसके आधार पर लगभग 55 लाख मी0टन गेहूं मार्केट सरप्लस होगा। मुख्य सचिव ने प्रत्येक क्रय एजेन्सी को अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत खरीद करने तथा भण्डारण व आवागमन से जुड़ी एजेिन्सयों को गेहूं के सुरक्षित भण्डारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से गेहूं खरीद व भण्डारण से जुड़ी समस्त एजेिन्सयों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीद कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।

बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री नेत राम, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री कपिल देव, खाद्य आयुक्त श्री राजन शुक्ला, निदेशक मण्डी श्री राजेश सिंह, संयुक्त खाद्य आयुक्त श्री अनिल दमेले व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in