Categorized | लखनऊ.

भाजपा के रास्ता रोको चक्का जाम कार्यक्रम

Posted on 29 March 2011 by admin

केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा के रास्ता रोको चक्का जाम कार्यक्रम में कल प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी दिग्गज शामिल होंगे। दिनों दिन बढ़ती महंगाई, ध्वस्थ होती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार एवं तानाशाही नीतियों के कारण भाजपा का ´रास्ता रोको चक्का जाम´ कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इस दौरान स्कूली छात्रों, डाक्टरों तथा अस्वस्थ जनों को नहीं रोका जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद कलराज मिश्र, सांसद लालजी टण्डन, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र िंसह, प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा लखनऊ, सांसद योगी आदित्यनाथ व पूर्व मन्त्री प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला गोरखपुर, पूर्व अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी व पूर्व मन्त्री नरेन्द्र सिंह गोैड़ इलाहाबाद में, महामन्त्री संगठन राकेश जी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कुंवर मानवेन्द्र िंसह झांसी में, उपनेता विधानमण्डल दल हुकुम सिंह मुजफ्फरनगर,  प्रदेश महामन्त्री एवं पूर्व मन्त्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह व कोषाध्यक्ष अशोक धवन वाराणसीं, महामन्त्री पे्रमलता कटियार तथा पूर्व मन्त्री सतीश महाना प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र कानपुरं, सासन्द राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेई तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल मेरठं, सांसद रमाशंकर कठेरिया, प्रवक्ता हरद्वार दुबे, महापौर अजुंला माहौर आगरा में, उपाध्यक्ष लज्जारानी गर्ग, महापौर दमयन्ती गोयल गाजियाबाद, प्रवक्ता सत्यदेव सिंह गोण्डा, उपाध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह उरई, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ऑंवला, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही बुलन्दशहर, उपाध्यक्ष राधेध्याम गुप्ता फतेहपुर में रहेंगें। पार्टी के सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक पूर्व विधायक, पूर्व मन्त्री तथा अन्य वरिष्ठ नेता, महानगर तथा जिलों के अध्यक्ष अपने-अपने जनपदों में चक्का जाम करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in