Categorized | लखनऊ.

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी प्रमिला सिंह के आकिस्मक निधन पर शोक

Posted on 29 March 2011 by admin

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री अतुल कुमार अञ्जान की पूज्य माताजी एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व0 प्रमिला सिंह का हृदयगति रूक जाने के कारण हुए आकिस्मक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मुख्यमन्त्री श्री रामनरेश यादव, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान, श्री सुरेन्द्र राजपूत, श्री विजय सक्सेना ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि स्व0 प्रमिला सिंह के पति स्व0 ए0 पी0 सिंह ने भी स्वतन्त्रता संग्राम में अपनी अप्रितम भूमिका अदा की थी।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने स्व0 प्रमिला सिंह के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव सरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाञ्जलि अर्पित की।

स्व0 प्रमिला सिंह का पार्थिव सरीर हलवासिया कोर्ट में आम जनमानस के अन्तिम दर्शनार्थ रखा हुआ है। कल प्रात: 11बजे भैंसाकुण्ड शमसान घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in