Categorized | लखनऊ.

भाजपा महासंग्राम रैलियों में भारी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे

Posted on 27 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 5 केन्द्रों पर होने वाली महासंग्राम रैलियों में भारी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे। भाजपा के प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा शासन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था शिक्षा माफियाओं के हाथ में जा चुकी है।  विद्यालयों की मान्यता, कालेजों में प्रवेश और परीक्षाओं में भी भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। शिक्षा तन्त्र पूर्णतया ध्वस्त हो चुका है। बसपा सरकार के शासन में शिक्षकों का शोषण हो रहा है। प्रदेश में बहुत भारी संख्या में वित्तविहीन शिक्षकों को विद्यालयों के प्रबन्धतन्त्र द्वारा विभिन्न प्रकार की यातनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बैठक में पदाधिकारियों से शिक्षकों को पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धान्तों से जोड़ने के लिए कार्य करने को कहा।

श्री विन्ध्यवासिनी ने कहा कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं शिक्षा के लिए मजाक बन कर रह गई हैं। बसपा सरकार छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं के साथ कू्रर मजाक कर रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा शासन में नकल विहीन परीक्षाए हुई थी। उन्होंने भाजपा के शासन में शिक्षा जगत में किए गए कार्यो के बारे में भी बताया। पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के संगठन मन्त्री अशोक तिवारी ने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ जनहित व राष्ट्रहित में संगोिष्ठयों के माध्यम से एक शिक्षा नीति बनाने पर चर्चा करें। उन्होंने शिक्षकों की महत्ता के बारे में भी बताया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डा0 एम0 पी0 सिंह ने की। बैठक में तय हुआ कि शिक्षा प्रकोष्ठ भारतीय नववर्ष 4 अपै्रल को राष्ट्रीय पर्व की भान्ति धूमधाम से मनायेगा। इसके साथ ही 6 अपै्रल को पार्टी का स्थापना दिवस को भी उत्सव की तरह मनाया जायेगा।

बैठक में डा0 ज्ञानप्रकाश गुप्ता, डा0ं दानवीर यादव, डा0 वीरेन्द्र सिंह, मथुरेश श्रीवास्तव, डां0 रञ्जन शर्मा, डा0 समीर सञ्जय मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, भूपति तिवारी, डा0 शोभा दास, डा0 वी0केे0दास, श्रीपति सिंह, डा0 रवीन्द्र सिंह, डा0 दीप सौरव सिंह, भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in