Categorized | लखनऊ.

उच्च शिक्षा मन्त्री द्वारा 27 मार्च को एकेडमिक सोसाइटी के 15वें अधिवेशन एवं दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन

Posted on 25 March 2011 by admin

mrउत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मन्त्री डा0 राकेशधर त्रिपाठी रविवार 27 मार्च को उ0प्र0राजकीय महाविद्यालय एकेडमिक सोसाइटी के 15वें अधिवेशन एवं दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दिनांक 27 व 28 मार्च को राजधानी लखनऊ स्थित महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आशियाना में आयोजित किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए एकेडमिक सोसाइटी के संरक्षक डॉ0 रामानन्द प्रसाद जो राज्य के उच्च शिक्षा निदेशक भी हैं, ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ  उच्च शिक्षा मन्त्री द्वारा 27 मार्च को पूर्वान्ह 10:30 बजे किया जायेगा। इस समारोह की अध्यक्षता राज्य के उच्च शिक्षा सचिव श्री अवनीश कुमार अवस्थी करेंगे। कार्यक्रम में प्रत्येक दिन दो तकनीकी सत्र आयोजित किये जायेंगे इस दौरान उपस्थित विद्वज्जनों द्वारा राज्य की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विचार मन्थन किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 राम सहाय हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in