Categorized | लखनऊ.

राम कथा के वैश्विक सन्दर्भ विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार 27 मार्च को

Posted on 25 March 2011 by admin

संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के अयोध्या शोध संस्थान के तत्वावधान में आगामी 27 मार्च को शाम 5:00 बजे राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह के जय शंकर प्रसाद सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं पावर पॉइन्ट प्रेजेन्टेशन का आयोजन किया जायेगा।

अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक, श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ´राम कथा के वैश्विक सन्दर्भ´  थाईलैण्ड में अयोध्याा और थाईलैण्ड की रामायण विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश के अनेक विद्वान भाग लेंगे। संस्कृति सचिव श्री अवनीश अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विद्वान अतिथियों में श्रीमती सिरिसुरांग, थम्मसार वि0वि0, डा0 नोंग लुकसाना थिप साव, इण्डियन स्टडी सेन्टर थाइलैण्ड तथा संस्कृत, अध्ययन केन्द्र, सिल्पकोर्न वि0वि0 के डा0 चिरापट्ट  अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे।

इसी क्रम में 28 मार्च को सेमिनार के दूसरे दिन लखनऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के डी0पी0ए0 सभागार में प्रात: 10:00 बजे रामायण के वैश्विक सन्दर्भ पर विस्तृत चर्चा प्रारम्भ होगी। जिसका उद्घाटन लखनऊ वि0वि0 के प्रति कुलपति प्रो0 उपेन्द्र नाथ द्विवेदी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 सूर्य प्रसाद दीक्षित करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ के मेयर श्री दिनेश शर्मा उपस्थित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in