Categorized | लखनऊ.

विद्युत आपूर्ति रसोई गैस की किल्लत व कालाबाजारी तथा भ्रष्टाचार के विरोध में तालाबन्दी कर व्यापक प्रदशZन किया

Posted on 25 March 2011 by admin

dsc_0107भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज प्रदेश भर में विद्युत आपूर्ति रसोई गैस की किल्लत व कालाबाजारी तथा भ्रष्टाचार के विरोध में विभिन्न जिला पूर्ति कार्यालयों,बिजलीघरों समेत अन्य सरकारी कार्यालयों पर तालाबन्दी कर व्यापक प्रदशZन किया।

इस दौरान गोरखपुर,कन्नौज,मथुरा,मैनपुरी,फरूZखबाद व महोबा में तालाबन्दी व प्रदशZन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चाजZ किया व हजारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। फैजाबाद में पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झडप हुई।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कडा रोष जताते हुए कहा है कि कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्यवाही और गिरफ्तारी बसपा सरकार की तानाशाही नीतियों को जाहिर करती है। उन्होने कार्यकर्ताओं को शीघ्र रिहा करने की मांग करते हुए कहा है कि भाजयुमो कार्यकर्ता सरकार की दमनात्मक नीतियों से बिल्कुल डरने वाले नहीं और सरकार को उखाड फेंकने के लिए कृतसंकल्पित हैं तथा अपने संघर्ष को किसी कीमत पर जारी रखेंगे।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लखनऊ,कानपुर,सुल्तानपुर,प्रतापगढ,जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, इलाहाबाद में जिला पूर्ति कार्यालय पर तालाबन्दी कर प्रदशZन किया तो वहीं भदोही,सोनभद्र,चन्दौली में बिजली घर पर तालाबन्दी कर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व राजधानी लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह,प्रदेश मन्त्री प्रत्यूष मणि त्रिपाठी,राघवेन्द्र तिवारी,मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा के नेतृत्व में, मेंरठ में प्रदेश महामन्त्री सोमेन्द्र तोमर,कानपुर में प्रदेश महामन्त्री श्रीकृष्ण दीक्षित ´बडे जी´,सोनभद्र में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेश चौबे,गोरखपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह आजाद,आगरा में प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 यादवेन्द्र शर्मा,मथुरा में प्रदेश मन्त्री सिद्धार्थ लोधी ने किया। लखनऊ में प्रमुख रूप से योगेश पाण्डेय,अशोक द्विवेदी,जितेन्द्र सिंह (क्षेत्रिय प्रभारी),साकेत शर्मा,सुमित त्रिपाठी,हिमांशु दीक्षित,राजू त्रिपाठी,रमेश गुप्ता,शैलेन्द्र समेत सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लखनऊ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने कहा कि ´´प्रदेश की जनता महंगाई,भ्रष्टाचार सहित अनगिनत समस्याओं से जूझ रही है और मायावती तथ उनके मन्त्री,विधायक व अधिकारी प्रदेश को लूटनें में व्यस्त है जिसे भाजयुमो कार्यकर्ता कीसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगे। प्रदेश मन्त्री प्रत्यूष मणि ने कहा कि  बसपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहेंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आनन्द शाही ने बताया कि पूर्व में निर्धारित 4 अप्रैल को आयोजित होने वाला विधानसभा का घेराव अब 5 अप्रैल को आहूत है जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ता व युवा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में विधानसभा घेरेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in