Categorized | लखनऊ.

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति बैठक

Posted on 17 March 2011 by admin

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उ0प्र0 की आज आवश्यक बैठक फील्ड हास्टल में सम्पन्न हुई जिसमें बड़े पैमाने पर पिछडे़ वर्ग के अधिकारियों/कार्मिको ने भाग लिया और सभी ने संघर्ष समिति में अपनी पूरी आस्था जताई।

बैठक के उपरान्त आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजको इं0 के0बी0राम,श्री अवधेश कुमार वर्मा, इं0 उमाशंकर, डा0 राम शब्द जैसवारा, इं0 एस0के0अम्बेडकर, इं0 आर0पी0जाटव, श्री पी0सी0 कुरील व हरपाल सिंह बौद्ध ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि आज पिछडे़ वर्ग के अधिकारियों/कार्मिको ने जिस तरह अपनी भागी दारी संघर्ष समिति के साथ दिखाई है उससे यह तय हो गया है कि आरक्षण समर्थक लगातार संगठित हो रहे है।  आज की बैठक में पिछडे़ वर्ग के प्रतिनिधि इं0 सलिल यादव व इं0 सन्दीप सिंह को संयोजक मण्डल में भी शामिल किया गया।  संघर्ष समिति पुन: आरक्षण को नवी सूची में डालने एवं पिछडे़ वर्गो के कामिको को भी पदोन्नतियों में आरक्षण की सुविधा पूर्व की भान्ति बहाल करने की मांग करता है।  पिछडे़ वर्गो के कार्मिको कीे पदोन्नतियों में आरक्षण की व्यवस्था को 30 सितम्बर 1981 को समाप्त कर दिया गया था जोे पिछडे वर्गो के लिए काला अध्याय था।  आज लगभग सभी विभागों में पिछडे़ वर्गो का प्रतिनिधित्व शीर्ष स्तरो पर नगण्य है।  संघर्ष समिति अब पिछडे़ वर्गो के लिए पदोन्नतियों में आरक्षण की मांग जोर-शोर उठायेगा और जल्द ही एक प्रस्ताव केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को सौपा जायेगा जिसमें पिछडे़ वर्गो के लिए पदोन्नतियों में आरक्षण की मांग की जायेगी।

बैठक में प्रमुख रूप में इं0 महेन्द्र सिंह, इं0 अनिल कुमार, इं0 एस0पी0सिंह, इं0 सलिल यादव, इं0 राधेश्याम यादव, इं0 जे0पी0एस0 गंगवार, इं0 राकेश सिंह, इं0 ए0के0वर्मा, इं0 के0के0यादव, इं0 राजाबाबू कटियार, इं0 राजेन्द्र बहादुर यादव, इं0 राम नरेश सरोज, इं0 राम बरन, इं0 राव साहब गौतम, इं0 रामचन्द्र, इं0 सञ्जय कुमार सिंह, इं0राधेश्याम, इं0 कल्लन प्रसाद, इं0 आर0पी0 केन, इं0 एन0के0प्रसाद, इं0 एस0एस0आर्या, इं0 मुकेश बाबू, इं0 अरविन्द सिंह, इं0 अनिल कुमार, इं0 डी0के0सोनकर, इं0 आदर्श कौशल, इं0 सोपाली सिंह,  इं0 अजय कुमार, इं0 राम औतार, इं0 महेश कुमार अहिरवार, एवं इं0 एस0के0भाष्कर सहित अनेक कार्मिको ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in