Categorized | Companies

अंशधारकों के लिए 25: अन्तरिम लाभांश की घोषणा की

Posted on 17 March 2011 by admin

पूर्व में मैंगनीज ओर (इण्डिया) लिमिटेड के नाम से जानी जाने वाली,  इस्पात मन्त्रालय के अधीन मिनी रत्न प्रथम श्रेणी की सरकारी कम्पनी, मॉयल लिमिटेड ने वर्ष 2010-2011 के  लिए अपने अंशधारकों के लिए 25: अन्तरिम लाभांश की घोषणा की है । भारत सरकार के पास मॉयल लिमिटेड के 71.57: शेयर हैं । कम्पनी के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक श्री के.जे.सिंह द्वारा अन्तरिम लाभांश का 30.06 करोड़ रूपये का चेक माननीय इस्पात राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) को सौम्पा गया ।

माननीय मन्त्री जी ने कम्पनी के लगातार अच्छे कार्य निष्पादन के लिए हर्ष प्रदर्शित किया तथा कम्पनी के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं विकास के लिए सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।

वर्तमान में कम्पनी की कुल प्रदत्त इक्वीटी 168 करोड़ रूपये है । वर्ष 2010-11 के दौरान कम्पनी की कुल 20 प्रतिशत इक्वीटी क्ष्भारत सरकार के (81.57: ) धारित शेयरों में से 10:ए मध्य प्रदेश सरकार के धारित शेयर (8.81:) में से 5:ए महाराष्ट्र राज्य के (9.62:) में से 5:द्व के माध्यम से जनता के लिए जारी किए गए तथा दिनांक 15 दिसम्बर 2010 को नैशनल स्टॉक एक्सचेञ्ज ऑफ इण्डिया लिमिटेड (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज (बीएससी) में कम्पनी को सूचीबद्ध कर लिया गया।

कम्पनी पिछले  कई  वषोंZ से उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का प्रदर्शन करती आ रही है । कम्पनी विभिन्न खनन परियोजनाओं जैसे वर्तमान वर्टीकल शाफ्टों का गहरीकरण एवं नये शाफ्टों का निर्माण करके घरेलू मांग की पूर्ति करने के लिए प्रभावशाली कदम उठा रही है । इसके अलावा, फेरो अलॉए के निर्माण के लिए कम्पनी सेल एवं आरआईएनएल के साथ संयुक्त उद्यम भी स्थापित कर रही है ।

वर्ष 2010-11 (अप्रैल से दिसम्बर) के दौरान कम्पनी का मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 8.14 लाख टन था । इस कालावधि के दौरान कुल बिक्री कारोबार 862.17 करोड़  रूपये (अनन्तिम) रहा । कम्पनी ने इस दौरान 656.18 करोड़ रूपये (अनन्तिम) कर पूर्व लाभ एवं 435.21 करोड़ रूपये (अनन्तिम) कर पश्चात् लाभ अर्जित किया । वर्ष 2010-11 के दौरान निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के कायोंZ के लिए कम्पनी ने 5.42 करोड़ रूपये का बजट में प्रावधान किया है ।

वर्ष 2009-10 के दौरान मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 10.93 लाख टन था । 2009-10 के दौरान कुल बिक्री कारोबार 965.47 करोड़ रूपये था । कम्पनी ने 706.79 करोड़ रूपये  कर  पूर्व लाभ एवं 466.35 करोड़ रूपये कर पश्चात लाभ, इस दौरान अर्जित किए थे । वर्ष 2009-10 के दौरान कम्पनी ने लगभग 1.57 करोड़ रूपये निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की गतिविधियों पर खर्च किए थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in