Categorized | हरदोई

केन्द्र में इस समय घोटालों की सरकार है

Posted on 17 March 2011 by admin

बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशी राम के 77वें जन्म दिवस पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मन्त्री अब्दुल मन्नान ने कहा कि केन्द्र में इस समय घोटालों की सरकार है। उन्होंने कहा कि टू जी स्पेक्ट्रम में एक सौ छिहत्तर हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। यदि इतना पैसा केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को दे देती तो यहां विकास की गंगा बह जाती।

स्थानीय गान्धी भवन में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री मन्नान ने कहा कि बोफोर्स और कामन वेल्थ में इतना बड़ा घोटाला हुआ है इसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है। उन्होंने विपक्षी दलों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि उनके पास हल्ला बोल, धरना प्रदर्शन करने के अलावा कोई काम ही नहीं बचा है। भाजपा के पास तो कोई नारा ही नहीं बचा है जिसके बलबूते वह जनता के बीच जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यमन्त्री मायावती ने गरीबों के लिए पूरे प्रदेश में एक लाख आवास बनाकर उन्हें निरूशुल्क वितरित कर पूरे देश में एक नई मिसाल कायम की है।

विशिष्ट अतिथि परती भूमि राज्य मन्त्री रामपाल वर्मा ने कहा कि बहुजन नायक कांशी राम ने अपनी पूरी जिन्दगी समाज में नई चेतना लाने में व्यतीत कर दी। उन्होंने अपने स्मरण सुनाते हुए कहा कि बसपा संस्थापक ने जो रास्ता दिखाया है उस पर सारा बहुजन समाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जो पौधा डा. अम्बेडकर ने लगाया था उसे कांशी राम ने अपने खून पसीने से खींच कर वृक्ष बना दिया। उसी को प्रदेश की मुखिया ने बगीचे का रूप दे दिया है। उन्होंने केन्द्र पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की कोई आर्थिक मदद नहीं की जिससे यहां के विकास कार्य अधूरे रह गये।

जनसभा की अध्यक्षता कर रहे सांसद व बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा कि कांशी राम की परिवर्तन व्यवस्था की सोंच ने प्रदेश को बदल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य दल इस समय प्रदेश में अपना अस्तित्व ढूंढ़ रहे हैं। विपक्षी दल हल्ला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। श्री अग्रवाल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चन्द घरानों को ही लाभ पहुंचा रही है।

सांसद ने कहा कि मुख्यमन्त्री ने नगर पालिका के चुनाव सीधे जनता से कराने की घोषणा कर दी है। बसपा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों के दिलों पर कब्जा करते हैं। चार साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को सु–ढ़ कर विकास कार्यो की गंगा बहायी है। उन्होंने कहा कि इस समय देश में मजबूर प्रधानमन्त्री है, जबकि हमें मजबूत प्रधानमन्त्री चाहिए। उन्होंने अपील की कि वर्ष 2012 में प्रदेश के बाद 2014 में देश में मायावती के रूप में मजबूत प्रधानमन्त्री हो इसके लिए अभी से गांव जाकर बसपा की नीतियों और विकास कार्यो की जनता को बतायें।

जनसभा को बसपा सांसद अशोक रावत, विधायक नितिन अग्रवाल, आसिफ खां बब्बू, सतीश वर्मा, राजेश्वरी देवी, अब्दुल हन्नान, रजनी तिवारी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन बसपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार गौतम ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in