Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में जंगलराज और आतंक का राज है

Posted on 13 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पे्रस को सम्बोधित करते हुए कल जनपद महराजगञ्ज के अन्तर्गत ग्राम दिगही में घटी घटना को राज्य सरकार के लिए कलंक बताया और कहा कि इस लोमहर्षक घटना ने पूरे प्रदेश की जनता को झकझोर दिया है।

महराजगञ्ज जनपद के ग्राम दिगही में 10 लोगों को जिन्दा जलाकर मार दिया गया है। श्री शाही ने कहा कि जौनपुर में  3 लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी गई। फतेहपुर में पुलिस के सिपाहियों ने एक घर में बाहर से दरवाजा लगाकर आग लगा दिया जिसमें जलकर पिता की मृत्यु हो गई और पुत्र मरणासन्न स्थित में अस्पताल में भती है। ऐसी सारी घटनाएं प्रदेश सरकार के चेहरे पर बदनुमा दाग है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में जंगलराज और आतंक का राज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार, अत्याचार और गैंगरेप की घटनाओं से मानवता शर्मशार हुई है।

श्री शाही ने कहा कि यह घटनाएं इस बात की प्रमाण है कि मायावती सरकार लोगों के जानमाल की सुरक्षा और इज्जत दोनों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल हो गई है। प्रदेश सरकार अपने संवैधानिक दायित्व के निर्वहन में पूरी तरह असफल हो गई है। उन्होंने प्रदेश मुखिया सेे सवाल पूछते हुए हुए कहा कि यह कौन सा राज है र्षोर्षो जिसमें डी0आई0जी0 लोगों को जूत तले रौन्दता है और पुलिस का कार्य विरोधियों के दमन भर रह गया है। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उ0प्र0 में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।  आम आदमी भयभीत है। प्रदेश के होम गार्ड मन्त्री पर अपहरण के आरोपों की भी चर्चा की और कहा कि मायावती में जरा सी भी नैतिकता बची हो तो वे अपने पद से इस्तीफा दे कुर्सी छोड़े। उन्होंने केन्द्र सरकार से उ0प्र0 सरकार को बखाZस्त करने की मांग की।

श्री शाही ने का कि कानून व्यव्स्था के प्रश्न पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी तथा इस मुद्दे पर लगातार आन्दोलन करेगी। जाट आन्दोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में राम प्रकाशगुप्त कमेटी ने जाट आरक्षण को स्वीकार किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही, उपाध्यक्ष श्री स्वतन्त्र देव सिंह तथा प्रदेश मन्त्री सन्तोष सिंह फतेहपुर के चक गाजीपुर गांव में पीड़ित परिवार से मिलने गए हैं। श्री शाही कल महराजगञ्ज के दिगही गांव जायेंगे। आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ला तथा पूर्व सांसद पंकज चौधरी आज दिगही का दौरा करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in