Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में दहशत का माहौल है

Posted on 13 March 2011 by admin

राजधानी के व्यापारी व  वैश्य संगठनों ने उत्तर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था को आधार बनाकर प्रदेश सरकार को बखाZस्त करने की मांग केन्द्र सरकार से की है। व्यापारी व वैश्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज केन्द्रीय मन्त्री श्रीप्रकाश जायसवाल को इस आशय का ज्ञापन भी सौपा।

राजधानी में गत 10 मार्च को हुई सौरभ अग्रवाल की हत्या से आक्रोिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को निरन्तर चुनौती दे रहे अपराधियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही न कर पाने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वैश्य एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में दहशत का माहौल है। हत्या अपहरण लूट और बलात्कार की घटनायें चरम पर हैं। कानून-व्यवस्था तार-तार हो गई है। प्रदेश के अन्य जनपदों की क्या कहें सूबे की राजधानी में अपराधी दिनदहाड़े वारदात कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में गत में लखनऊ के विकास नगर रिंग रोड पर बदमाशों ने युवा व्यापारी सौरभ अग्रवाल (27 वशZ) की गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर ढाई घण्टे देर से पहुंची। इसी प्रकार इिन्दरा नगर से पांचवी कक्षा के छात्र रजत साहू का अपहरण कर हत्या कर दी गई। पूरे प्रदेश के व्यापारियों में दहशत और व्यवस्था के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय मन्त्री श्रीप्रकाश जायसवाल से मांग की कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थिति से केन्द्र सरकार को अवगत करायें तथा प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था ठीक कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही कराये। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व विधायक डी0पी0 बोरा, उ0प्र0 आदशZ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सञ्जय गुप्ता, व्यापारी नेता अमरनाथ अग्रवाल, रामनारायण खेतान, आल इण्डिया वैश्य फेडरेशन के प्रदेश महामन्त्री बृजेश गुप्ता `चंचल´, अनूप अग्रवाल, देवेन्द्र गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, किरन खन्ना एवं अमर सिंह आदि सहित तीन दर्जन लोग शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in