Categorized | लखनऊ.

भा0ज0यु0मो0 पूरे प्रदेश में गॉव स्तर पर अभियान चलाएगी

Posted on 12 March 2011 by admin

प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रश्टाचार, अराजकता और मुख्यमन्त्री की तानाशाही और धन उगाही के साथ-साथ पूरे देश की जनता को अपने डंक से डसने व व्याकुल कर देने वाली अभूतपूर्व मंहगाई, आन्तरिक सुरक्षा के स्तर पर केन्द्र सरकार की असफलता, घोटालों व भ्रश्टाचार में आकण्ठ डूबी सरकार, तिरंगा यात्रा के दौरान, कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किये गए अत्याचार, सरकार की हिन्दू विरोधी नीतियॉ और अलगाववाद का परोक्ष समर्थन जैसे व्यापक विशयों को लेकर भा0ज0यु0मो0 पूरे प्रदेश में गॉव स्तर पर अभियान चलाएगी।

श्री द्विवेदी ने कहा कि मायावती की तानाशाही और धन लोलुपता के कारण पूरा प्रदेश भ्रश्टाचार के आग में धधक रहा है। उ0प्र0 का प्राय: प्रत्येक मन्त्रालय मुख्यमन्त्री के लिए धन उगाही का केन्द्र बन गया है, इस कारण जनता का कोई भी काम बगैर रिश्वत के नहीं हो पा रहा है साथ ही ‘ाासन में चारो ओर अराजकता का वातावरण है प्रदेश की जनता वर्तमान ‘ाासन के कुशासन से त्रस्त होकर और सत्ता परिवर्तन के लिए कमर कस चुकी है।

भा0ज0यु0मो0 प्रदेश में परिवर्तन की इस आहट को अञ्जाम तक पहंुचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सभी विभाग धन उगाही के केन्द्र बने हुए हैं शिक्षामित्रों के जायज मॉगों कों लटकाकर उनपर लाठी बरसायी जा रही है, नगर निगम रोडवेज आदि के कर्मचारियों के मूलभूत आवश्यकता सम्बन्धी मॉगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है।

सरकार नगर निगम चुनाव के स्वरूपों को बदल कर सत्ता के बल पर इनको अपने कब्जे में लेना चाह रही है, गौर से देखें तो प्रदेश का कोई भी विभाग आज व्यवस्थित नज़र नहीं आता चारों तरफ आपाधापी का माहौल है ऐसे में सत्ता परिवर्तन प्रदेश की आवश्यकता है।

श्री द्विवेदी ने अपने बात का रूख केन्द्र सरकार की ओर भी मोड़ते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार अपने भ्रश्टाचार व घोटालों के कारण बदबू कर रही है जहॉ भी उंगली रखिये वहीं एक घोटाला नज़र आ जाता है। प्रधानमन्त्री का अपने मन्त्रियों पर कोई नियन्त्रण नहीं रहा मंहगाई अब तक के अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुकी है आम आदमी की बात करने वाली इस सरकार ने मंहगाई के कारण आम आदमी को भूखें मरने के लिए मजबूर कर दिया है मूलभूत आवश्यकता की चीजों का मूल्य आसमान छू रहा है, मनमोहन सिंह की यह सरकार अबतक की भ्रश्टतम और सबसे लचर सरकार साबित हो चुकी है।
भा0ज0यु0मो0 के अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा पर केन्द्र सरकार का रूख अलगाववादियों को प्रशय देने वाला रहा है यह कितना दूर्भाग्यपूर्ण था कि जिस कांग्रेस द्वारा कभी तिरंगा फहराने के लिए लोगों का आहवान किया जाता था उसी तिरंगा को फहराने के लिए आज गिरफ्तारियॉ की गई और तिरंगा फहराने गये लोगों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया। उन्होने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि केन्द्र सरकार अलगाववादियों के हाथों बिक चुकी है। भगवा व हिन्दू आतंकवाद के विरूद्व लड़ाई को कमजोर किया जा रहा है।

उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर भा0ज0यु0मो0 प्रदेश कार्य समिति की बैठक में दो प्रस्ताव पहला वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति दूसरा प्रदेश में शिक्षा एवं रोजगार की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई तथा प्रदेश कार्य समिति मे युवा मोर्चा ने सर्व सम्मति से उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रश्टाचार व बद्तर कानून व्यवस्था तथा केन्द्र सरकार के घोटालो व महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय कार्यक्रम घोिशत किया गया है। जिसके तहत 23 मार्च को धरना, 24 मार्च को विद्युत एंव गैस की समस्या को लेकर ताला बन्दी व 25 मार्च को सभी जिलों में चक्का जाम तत् पश्चात 4 अप्रैल को भ्रश्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था एंव बेरोजगारी को लेकर विधान सभा का घेराव किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा ने  दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in