Categorized | लखनऊ.

स्पोट्Zस और बॉलीवुड का संगम

Posted on 12 March 2011 by admin

dsc_0246सहारा इण्डिया स्पोट्Zस अवार्ड्स का प्रसारण सहारा वन पर कल

saharasri-sharukh-sachinसहारा वन टेलीविजन पर रविवार, 13 मार्च को सायं 7 बजे को सहारा इण्डिया स्पोट्Zस अवार्ड्स का प्रसारण किया जाएगा। `सहारा इण्डिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स´ भारतीय खिलाड़ियों की उनके सम्बन्धित खेलों में प्राप्त उपलब्धियों और प्रयासों के साथ ही नवोदित प्रतिभाओं को सामने लाकर सम्मानित करने का अपने ढंग का अलग बहुरंगी स्पोर्ट्स अवार्ड है। यह भव्य स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह हाल ही में मुम्बई में आयोजित हुआ, जिसमें नामी-गिरामी भारतीय खिलाड़ी और बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों ने शिरकत की। इसीलिए अवार्ड समारोह की यह रात्रि अपने भरपूर मनोरञ्जन के लिए याद की जाएगी।

dsc_0160
सुपरस्टार शाहýख खान की अपनी खास शैली में प्रस्तुत अवार्ड समारोह में जाने-माने बॉलीवुड कलाकारों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अवार्ड समारोह ने देश के अलग भाग का नजारा दिखाने के लिए खिलाड़ियों को भी मौका दिया। शाहýख खान, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, प्राची देसाई और जैक्यूलीन फर्नाण्डिस जैसे सितारों से सजी महफिल ने दर्शकों का भरपूर मनोरञ्जन किया। श्रीसन्त के ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनाप्पा के साथ नृत्य के खास कार्यक्रम ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं सानिया मिर्जा और शोएब अख्तर, विजेन्दर सिंह और अन्य लोगों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।

kareena-kapoorइस सबके साथ ही `सहारा इण्डिया स्पोट्Zस अवार्ड्स 2010´ दर्शकों को खिलाड़ियों और बॉलीवुड कलाकारों के बीच के कुछ खास यादगार लम्हों को भी पेश करेगा। यही नहीं, यह शो खेल प्रतिभाओं को जिनमें हाल के कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता भी शामिल हैं, सम्मानित करेगा। बॉलीवुड और खेल के दीवानों के लिए वीरेन्द्र सहवाग, एम.एस. धोनी, सचिन तेन्दुलकर, युवराज सिंह, सुनील गावस्कर, ज्वाला गुट्टा, सानिया मिर्जा, शोएब अख्तर, श्रीसन्त, विजेन्दर सिंह, सुरेश रैना, सोनाक्षी सिन्हा, करीना कपूर, प्राची देसाई, जैक्यूलीन फर्नाण्डिस और बहुत से सितारों को देखने का मौका मिलेगा, इस मनोरञ्जन से भरी रात में।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in