Categorized | लखनऊ.

मछुआ आवास शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश

Posted on 12 March 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मन्त्री श्री धर्मराज निशाद ने मछुवा आवास को 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी लाभार्थियों का चयन करते समय गरीब से गरीब पात्रों को लाभािन्वत करें। ताकि इस योजना का लाभ सही मछुवारों को मिल सके। उन्होंने मछुआ आवास शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मत्स्य मन्त्री आज यहां मत्स्य निदेशालय स्थित सभाकक्ष में मण्डलीय उपनिदेशकों एवं मत्स्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2010-11 में आवण्टित 11 हाटों के सापेक्ष 8 हाटों के लिए भूमि का चयन हो चुका है। शेश जनपदों को निर्देश दिये गये कि वे शीघ्र ही मत्स्य हाटों का चयन कर लें। उन्होंने कहा कि पहलीबार मत्स्य प्रक्षेत्रों के सुधार हेतु पैसा मिला है। इस कार्यक्रम में भी अधिकारी तेजी लायें। उन्होंने विभागीय मत्स्य प्रक्षेत्रों में मत्स्य बीज उत्पादन के तहत दिये गये निर्देंशों के अनुसार कामन कार्प मत्स्य बीज के उत्पादन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2011 शत-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने झींगा मछली व देशी मांगूर की ब्रीड तैयार कर पैदावार बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने उप निदेशक मत्स्य को निर्देश दिये कि सीड का पैसा समय से न जमा करने वाले अधिकारियों के वेतन से पैसों की कटौती की जाये।

श्री निशाद ने कहा कि ग्राम समाज के तालाबों के पट्टों का आवण्टन 50 प्रतिशत से कम करने वाले जनपदों के अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जलायशों का ठेका निरस्त हो जाने के कारण 63 जलायशों का निस्तारण होना था किन्तु कुछ जलायशों का निस्तारण अभी भी शेश है। उनका निस्तारण तत्काल करने के निर्देश दिये।

मत्स्य मन्त्री ने राश्ट्रीय कृशि विकास योजना के तहत डाटाबेस ई-नेट विर्कंग पर 32 जनपदों को 31 दिसम्बर तक सी0डी0बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थे। किन्तु 20 जनपदों द्वारा ही सी0डी0उपलब्ध करायी गई है। 12 जनपदों से अभी सी0डी0आनी शेश है। उन्होंने जनपदों को शीघ्र सी0डी0उपलब्ध कराने के निर्देश गये।

बैठक में प्रमुख सचिव, मत्स्य  डा0 हरशरण दास, विशेश सचिव श्री पी0के0अग्रवाल, निदेशक मत्स्य श्री कैलाश प्रकाश मण्डलीय उपनिदेशक मत्स्य तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in