Categorized | लखनऊ.

स्थानीय निकाय चुनाव संशोधन विधेयक को निरस्त किए जाने हेतु पार्टी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी

Posted on 12 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री श्री विन्ध्यासिनी ने और प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव संशोधन विधेयक को निरस्त किए जाने हेतु पार्टी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी। उन्होेंने कहा कि पार्टी को सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव संसोधन विधेयक लाकर धनबल, बाहुबल और सत्ताबल से नगर निगमों के महापौरों और स्थानीय निकाय अध्यक्षों की कुर्सी पर जबरिया काबिज होने की मंशा का आभास था। इसी कारण पार्टी ने इस सन्दर्भ में 23 जून 2010 को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधित्व महामहिम राज्यपाल को मिलकर ज्ञापन दिया था। नेता विधान मंण्डल दल ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ नेता सांसद लाल जी टण्डन और प्रमुख नेता शामिल थे। दुबारा अखिल भारतीय मेयर काउसिंल सम्मेलन के उपरान्त 20 नवम्बर को महापौरों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया। 31 जनवरी 2011 को पुन: इस सन्दर्भ में राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया। 1 मार्च 2011 को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, श्री मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय महामन्त्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही तथा उ0प्र0 के सांसदों ने महामहिम राष्ट्रपति जी को मिलकर ज्ञापन दिया और नगरीय निकाय चुनाव संशोधन विधेयक को निरस्त किए जाने की मांग की। इसी  क्रम में पार्टी ने 8 मार्च को पुन: राज्यपाल से मिलकर विधेयक वापस लौटाए जाने की मांग की, 9 मार्च को प्रदेश के सभी जनपद और नगरीय क्षेत्रों में विधेयक के विरोध में मशाल जूलूस निकाले गए जिसमें लगभग पूरे प्रदेश में 80 हजार लोगों ने भाग लिया तथा 10 मार्च को इस विधेयक को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिला केन्द्रों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिसमें प्रत्येक जनपद में धरना प्रदर्शन की अगवाई प्रमुख नेताओं द्वारा की गई और राष्ट्रपति जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौम्पे गए। लगभग 55 हजार लोग धरने/प्रदर्शन में शामिल हुए। देवरिया, पडरौना एवं कई अन्य जगहों पर प्रदर्शनकारियों पर बल भी प्रयोग किया गया। 14 मार्च को पार्टी के सभी महापौर, सभासद और निकाय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय निकाय संशोधन विधेयक के विरोध में राजभवन तक मार्च करेंगे। 6 अपै्रल को भाजपा के स्थापना दिवस को पार्टी ने व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय किया है और प्रदेश के सभी ब्लाक स्तर पर बैठके और कार्यक्रम आयोजित कर सरकार निकम्मेपन, भ्रष्टाचार, कुशासन और सामन्ती रवैये, शासन, प्रशासन के लूट और अराजक पुलिस प्रशासन के कृत्यों को जन-जन तक ले जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in