Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के शासन प्रशासन पर कोई नियन्त्रण नही रह गया है

Posted on 12 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा बसपा सरकार की मुखिया सुश्री मायावती का प्रदेश के शासन प्रशासन पर कोई नियन्त्रण नही रह गया है। नेता द्वय ने कहा कि फतेहपुर जनपद के शाह चौकी क्षेत्र के ग्राम चक गाजीपुर की घटना की जितनी कटु निन्दा की जाए वह कम है। पुलिसिया अत्याचार और अराजकता का इतना घृणित कृत्य दिल दहला देने वाला है जहां पुलिस द्वारा घर में आग लगाए जाने के कारण लालता नाम के व्यक्ति की जल कर मृत्यु हो गई और लालता के पुत्र की हालत मरणासन्न है। भाजपा फतेहपुर की इस घटना, लखनऊ के विकासनगर की घटना, इिन्दरानगर के रजत साहू की धटना, रायबरेली जनपद के लालगञ्ज कोतवाली क्षेत्र ग्राम पिलखा की किशोरी बालिका के साथ गैंग रेप की घटना से अत्यन्त आहत हैं। लोकतान्त्रिक ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे राजनैतिक कार्यकर्ताओं की लखनऊ डीआईजी द्वारा बाल पकड़कर घसीटते हुए ले जाना और सीने पर अपना बूट रखकर प्रताड़ित और अपमानित करने जैसी घटनाएं बरतानिया हुकुमत के पुलिसिया अत्याचार की घटना की याद दिलाता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता प्रदेश महामन्त्री नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय एवं मीडिया प्रभारी हरीशचन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह राणा, के0के0शुक्ला ने इस घटना की कटु निन्दा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in