Categorized | लखनऊ.

बी0एस0पी0 आरक्षण से सम्बन्धित जाट समुदाय की मांग का पूरा समर्थन करती है - मुख्यमन्त्री

Posted on 10 March 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने कहा है कि आरक्षण से सम्बन्धित जाट समुदाय की मांग का बी0एस0पी0 पूरा समर्थन करती है। उन्होंने कहा है कि जाट समुदाय की इस मांग के बारे में निर्णय लेने में केन्द्र सरकार ही सक्षम है। इसे दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने जाट समुदाय से पुरजोर अपील की है कि वे दिल्ली जाकर अपनी इस मांग को अनुशासित तरीके से केन्द्र सरकार के सामने जरूर रखें, तथा इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई काम न करें, जिसके चलते आम जनता को असुविधा हो या उसे कोई नुकसान पहंुचे।

माननीया मुख्यमन्त्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर मीडिया से वार्ता के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश से लगे राज्यों के जाट बाहुल्य क्षेत्रों में, इस समुदाय के लोगों द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर किये जा रहे आन्दोलन पर अपनी पार्टी व सरकार के रूख को व्यक्त कर रहीं थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in