Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस का `डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स´ सम्पन्न

Posted on 10 March 2011 by admin

dsc_0590बच्चों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड द्वारा “डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स´´ का भव्य आयोजन  आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वरीय भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मन्त्रमुग्ध हो गये। प्रार्थना नृत्य ने सबका मन मोह लिया। अभिभावक इन आध्याित्मक गुणों से भरे कार्यक्रम को देखकर गद्गद हो उठे। इस अवसर पर सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों पर अपने विचार प्रकट किए साथ ही सच्चाई, ईमानदारी, दयालुता, आदर, अनुशासन इत्यादि पर उदाहरण सहित सुन्दर ढंग से अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों एवं वाषिZक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

छात्रों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. स्टेशन रोड की प्रधानाचार्या श्रीमती अरूणा गुप्ता ने कहा कि सीएमएस में तीनों प्रकार भौतिक, मानवीय एवं ईश्वरीय शिक्षा प्रदान की जाती है तथा छात्र-छात्राओं को `ब्राडर एवं बोल्डर´ शिक्षा पद्यति द्वारा शिक्षित किया जाता है जिससे वो “टोटल क्वालिटी पर्सन´ बनकर विश्व नागरिक बनते हैं। परिवार, स्कूल एवं समाज सभी बच्चों का भविष्य संवारने में बराबर का योगदान देते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे उत्कृष्टता के लिए पूरा प्रयास करें व भौतिक, सामाजिक और आध्याित्मक विकास करें। डा. गांधी ने सुझाव दिया कि अभिभावकों और शिक्षकों की स्वयं अच्छा बनकर बालकों को अच्छा बनने का वातावरण देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in