Categorized | लखनऊ.

त्रिदिवसीय 18वीं उत्तर प्रदेश वन खेलकूद प्रतियोगिता 2011 का पुरस्कार वितरण व समापन कल

Posted on 09 March 2011 by admin

उत्तर प्रदेश वन खेलकूद परिशद के तत्वावधान में  गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज, कुर्सी रोड़, गुडम्बा, लखनऊ में आयोजित 18वीं उत्तर प्रदेश राज्य वन खेलकूद प्रतियोगिता-2011 के दूसरे दिन मध्य क्षेत्र, लखनऊ 25 स्वर्ण, 18 रजत व 17 कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 213 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर चल रहा है। पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर 03 स्वर्ण 08 रजत व 08 कांस्य पदक प्राप्त कर 55 अंक तथा पिश्चमी क्षेत्र मेरठ 05 स्वर्ण, 04 रजत व 05 कांस्य पदक अर्जित कर 47 अंक अर्जित कर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु प्रयासरत हैं।

वेट लििफ्टंग  व पावर लििफ्टंग में सभी वर्गों व सभी कैटेगरियों में मध्य क्षेत्र लखनऊ के वेट लििफ्टंग का दबदबा रहा। विभिन्न भार वर्गों व कैटेगरियों में धुरन्धर प्रसाद, प्रयाग दत्त पाण्डे, रमाकान्त गैण्ड, इन्द्रदेव सिंह राम कुमार कन्नौजिया, सुभाश चन्द्र तिवारी, प्रदीप पाण्डे, एस0के0नरेश, दिनेश कुमार मालवीय, अमीन यादव, नन्द लाल मिश्रा, नवीन लाल वर्मा एवं जिलेदार सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया।

त्रिदिवसीय 18वीं उत्तर प्रदेश वन खेलकूद प्रतियोगिता 2011 का पुरस्कार वितरण व समापन कल दिनांक 09 मार्च 2011 को अपरान्ह 3.00 बजे गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज, कुर्सी रोड, गुडम्बा, लखनऊ में श्री फतेह बहादुर सिंह मा0 मन्त्री, वन एवं जन्तु उद्यान, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in