Categorized | लखनऊ.

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को मिलेगा कम्प्यूटर प्रिशक्षण

Posted on 09 March 2011 by admin

कम्प्यूटर प्रिशक्षण के सम्बन्ध में पायलट योजना घोशित पहले चरण में रायबरेली व सुल्तानपुर में खुलेंगे प्रिशक्षण केन्द्र
डी0ओ0ए0सी0सी0 परीक्षा उत्तीर्ण महिलाओं को मिलेगा 360 रूपये मानदेय

उत्तर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेट्रानिक्स विभाग के प्रमुख सचिव श्री चन्द्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि सेन्टर फॉर ई-गवनेZन्स योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्रति जन सेवा केन्द्र में कम से कम 20 ग्रामीण महिलाओं को कम्प्यूटर का प्रिशक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को  कम्प्यूटर िशक्षा दिये जाने के सम्बन्ध में एक पायलेट योजना की घोशणा की गई है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि यह निर्णय भारत सरकार से आये प्रतिनिधियों के साथ आज बापू भवन में आयोजित बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि पहले दौर में यह योजना जनपद रायबरेली व सुल्तानपुर में 50-50 जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दी जायेगी। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर प्रिशक्षण कोर्स 80 घण्टों का होगा, जिसे पूरा करने के बाद प्रिशक्षणकर्ता को DOACC  परीक्षा पास करनी होगी। यदि वह परीक्षा पास कर लेती है तो उसे 360.00 रूपये मानदेय दिया जायेगा। इसके अलावा जन सेवा केन्द्र के वी0एल0ई0 को भी 360 रूपये मानदेय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सफल हो जाने पर यह योजना प्रदेश के अन्य जनपदों में भी लागू की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in