Categorized | लखनऊ.

संवेदनशील मुद्दों पर महिलाओं को जागृत किया जाय -आभा अग्निहोत्री

Posted on 09 March 2011 by admin

ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक प्रिशक्षण दिलाकर रोजगार दिलाने का प्रयास हो -अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

महिलाओं को सशक्त बनाकर संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप उन्हें बराबरी का हक दिलाने हेतु और अधिक प्रयास किये जायें। महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को जागृत कर महिलाओं की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से बनाया जाय। ग्रामीण महिलाओं के उत्थान हेतु उन्हें रोजगारपरक प्रिशक्षण देकर प्रिशक्षित किया जाय।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती आभा अिग्होत्री ने यह विचार आज यहां मोती महल लान में हस्त िशल्प कला प्रदशZनी एवं विक्रय मेले का शुभारम्भ करने के बाद व्यक्त किये। उन्होंने मेेले में लगे प्रत्येक स्टाल पर जाकर हस्तिशल्प से बनी वस्तुओं की जानकारी लेते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को उनके पारिश्रमिक का भुगतान समय से कराया जाय तथा प्रिशक्षित महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाय।

श्रीमती अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए उनका शैक्षिक विकास आवश्यक है। नारी सशक्तीकरण के बिना देश का सन्तुलित विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी पर आश्रित न रहकर स्वयं अपने पैरों पर खड़े होकर आत्म निर्भर बनना चाहिए तभी सही अर्थों में उनका सशक्तीकरण हो सकता है। उन्होंने कहा कि नारी को पूरा सम्मान दिलाने के लिए आवश्यक है कि उनमें नई चेतना पैदा की जाय।

क्ार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता पाठक, श्रीमती सुनीता देवी तथा सदस्य सचिव श्रीमती अनीता वर्मा सिंह सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in