Categorized | लखनऊ.

शिक्षण एवं ग्रामदर्शक केन्द्रों में बेरोजगार नवयुवको को प्रशिक्षित करने हेतु प्रवेश क्षमता बढ़ायी जाय

Posted on 09 March 2011 by admin

डो-एक स्तर के प्रशिक्षण हेतु अतिथि प्रवक्ताओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो- भवगती प्रसाद सागर

बेरोजगार नवयुवकों को प्रशिक्षित एवं मार्गदर्शन देने हेतु शिक्षण एवं मागदर्शक केन्द्र मे म्प्रवेश क्षमता बढायी जाय। कोचिंग सेन्टर में अध्ययन हेतु डो-एक स्तर का प्रशिक्षण दिलाने हेतु नियमानुसार अतिथि प्रवक्ताओं की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। निर्गत बजट का दुरूपयोग रोकने के लिए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन समय समय पर कराया जाय।  जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स से गुणवत्ता का नियमित निरीक्षण एवं परीक्षण अवश्य सुनिश्चित कराया जाय। मण्डल स्तर पर रोजगार मेले के आयोजन हेतु कार्य योजना शीघ्र बना ली जाय।

प्रदेश के राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) सेवायोजन श्री भगवती प्रसाद सागर आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में अवश्य भाग लेकर सेवायोजना विभाग के कार्योें से जनपदीय अधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि रिक्त पदों की सूचना समय समय पर विभाग को अवश्य मिलती रहे। उन्होंने कहा कि शासकीय विभागों को रिक्त पदों की सूचना सेवायोजन कार्यालयों को अवश्य देने हेतु बाध्य किया जाय।

श्री सागर ने कहा कि सम्भावित रिक्तियों को दृष्टिगत रखते हुए निर्धन बच्चों को प्रशिक्षित कराया जाये तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रशिक्षण शिविर भी लगाये जाय। ग्रामीण बच्चों को प्रशिक्षित करने हेतु कैरियर कांउसिंलिग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। कैरियर कांउसिंलिग के अन्तर्गत सर्विस सेक्टर में रोजगार की अपार सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अच्छे वार्ताकार आमन्त्रित किये जाय।

राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) सेवायोजन ने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और अधिक परिश्रम कर विभाग की कार्यशैली को और अधिक बेहतर बनाये। उन्होंने कहा कि परिश्रम के साथ पवित्र भाव से कार्य करने में समाज में अच्छी छवि बनती है। विभागीय अधिकारी अपने अधिनस्थ कर्मियों के साथ परिवार के सदस्य की भान्ति व्यवहार कर विभाग की छवि समाज में और अच्छी बनाये।

बैठक में प्रमुख सचिव श्रम सुश्री वृन्दा स्वरूप, विशेष सचिव, श्रम श्री रूद्र कुमार गुप्ता तथा निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजना श्री सन्तोष कुमार यादव सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in