Categorized | लखनऊ.

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पतालाअें में श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायें -प्रमुख सचिव श्रम

Posted on 09 March 2011 by admin

अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करें , श्रम आयुक्त संगठन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रमुख सचिव श्रम सुश्री वृन्दा स्वरूप ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निगम अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों में उपलब्ध संसाधनों के अन्तर्गत वहॉ इलाज के लिये आने वाले श्रमिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में उपस्थित ब्वायलर अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 30 अप्रैल तक प्रदेश स्थित अपञ्जीकृत ब्वायलरों की सूची तैयार करें। उन्होंने ब्वायलरों की औचक जॉच के भी निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि सम्बन्धित अधिकारी ब्वायलरों की जॉच हेतु जिलाधिकारी से अनुमति लेकर आगामी सप्ताह से जॉच की कार्यवाही प्रारम्भ कर दें।

प्रमुख सचिव श्रम, सुश्री वृन्दा स्वरूप आज यहॉ सचिवालय स्थित तिलक हाल में श्रम आयुक्त संगठन यथा निदेशक कारखाना, निदेशक ब्वायलर, श्रम विभाग तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अन्तर्गत चलायी जा रही श्रम हितकारी योजनाओं की प्रगति तथा अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक कर रही थीं। बैठक में श्रम आयुक्त श्री सीता राम मीना के साथ ही विशेष सचिव श्रम श्री एस0पी0 सिंह तथा श्री रूद्र कुमार गुप्ता तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के निदेशक श्री अशोक कुमार के अतिरिक्त अन्य विभागीय सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि इस समय प्रदेश में सामान्य, खतरनाक एवं अति खतरनाक श्रेणी के कुल 14086 कारखानें पञ्जीकृत हैं। इस पर प्रमुख सचिव श्रम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कारखानों का निरीक्षण नियमित रूप से करें और अति खतरनाक व खतरनाक श्रेणी के कारखानों का निरीक्षण पूरी गम्भीरता से करें ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित श्रम विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि भवन सिन्नर्माण अधिनियम के अन्तर्गत अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों तथा अधिष्ठानों का पञ्जीयन करने तथा वर्तमान माह मार्च में 20 करोड़ सेस कलेक्शन सुनिश्चित करें। बैठक के अन्त में उन्होंने कहा कि दिये गये लक्ष्यों एवं कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in