Categorized | लखनऊ.

सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 09 March 2011 by admin

dsc_0139कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गान्धी, कंाग्रेस महासचिव श्री राहुल गान्धी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पूर्व एमएलसी श्री रामगोपाल मिश्र की प्रेरणा से प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष श्री श्यामकिशोर वर्मा जिला पंचायत सदस्य जनपद सीतापुर ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कंाग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी एवं महामन्त्री श्री संगमलाल शिल्पकार ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि इस मौके पर श्री श्यामकिशोर वर्मा के साथ श्री दिनेश चन्द्र वर्मा, श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ग्राम प्रधान, श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा, श्री गुड्डू ग्राम प्रधान, श्री जोगे सिंह, श्री शिव प्रसाद वर्मा, श्री मनोज वर्मा सहित तमाम ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी श्री रामगोपाल मिश्र, श्री विजय शंकर मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री रमेश निषाद सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए स्वागत किया है।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 जोशी ने इस मौके पर कहा कि श्री वर्मा के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से जनपद सीतापुर सहित अगल-बगल के जनपदों में पिछड़े वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी से तेजी से जुड़ेंगे। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछड़े वर्ग सहित सभी वर्गों के लोगों का रूझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in