Categorized | लखनऊ.

बसपा के सैकड़ो नेताओं, कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली

Posted on 06 March 2011 by admin

आज नेता विरोधी दल श्री िशवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष कांग्रेस और बसपा के सैकड़ो नेताओं, कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं दुद्धी विधान सभा क्षेत्र सोनभद्र के वरिश्ठ नेता श्री सोबरन सोनवान के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं एवं आधा दर्जन बीडीसी सदस्योंं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

जनपद फैजाबाद के अयोध्या विधान सभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी श्री अशोक कुमार तिवारी,एडवोकेट तथा श्री लक्ष्मी राज सिंह,एडवोकेट सेक्रेटरी राजस्व अधिवक्ता संघ,उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में सर्वश्री सुभाश तिवारी, पूर्व नगर महासचिव, बसपा फैजाबाद, राजेश तिवारी, राकेश पाण्डेय, ब्रह्मदेव मिश्रा, राम कुमार कोरी (सभी सदस्य क्षेत्र पंचायत), ग्राम प्रधानों एवं बसपा सदस्यों ने बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताई।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, सचिव श्री एस0आर0एस0यादव तथा समाजवादी पार्टी सोनभद्र के जिला सचिव श्री जुबेर आलम तथा फैजाबाद के समाजवादी पार्टी नेता श्री सूर्यकान्त पाण्डेय, श्री अजीज खॉ और मनोज जायसवाल भी मौजूद थे।

श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि सोनभद्र और फैजाबाद के नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होने सभी साथियों को 7, 8 और 9 मार्च,2011 को समाजवादी पार्टी के घोशित जनान्दोलन को सफल बनाने का भी आव्हान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in