Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. इिन्दरा नगर कैम्पस का `डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स´ सम्पन्न

Posted on 05 March 2011 by admin

प्रत्येक बच्चे में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा होता है

11सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इिन्दरा नगर द्वारा “डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स´´ का भव्य आयोजन  आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वरीय भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मन्त्रमुग्ध हो गये। प्रार्थना नृत्य ने सबका मन मोह लिया। अभिभावक इन आध्याित्मक गुणों से भरे कार्यक्रम को देखकर गद्गद हो उठे। इस अवसर पर सी.एम.एस. इिन्दरा नगर कैम्पस के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों पर अपने विचार प्रकट किए साथ ही सच्चाई, ईमानदारी, दयालुता, आदर, अनुशासन इत्यादि पर उदाहरण सहित सुन्दर ढंग से अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों एवं वाषिZक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

22छात्रों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. इिन्दरा नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती बोनिता जोएल ने कहा कि आज का बालक एक वैज्ञानिक युग में जी रहा है। विज्ञान की तेज प्रगति व विश्वव्यापी सोच ने प्रत्येक बालक में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा भर दिया है। टेलीफोन से मोबाइल और कम्प्यूटर से इन्टरनेट का सफर कई महत्वपूर्ण खोजों और उपलब्धियों से परिपूर्ण है। हम स्कूल को एक नये रूप में परिभाषित कर सकते हैं। यहां बच्चे की जिज्ञासा को नये पंख दिये जाते हैं। उसकी कल्पना शक्ति को विकसित कर सच्चाई में परिवर्तित किया जाता है।
33यह नन्हें बालक ही आइन्सटाइन और आर्यभट्ट बनेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे उत्कृष्टता के लिए पूरा प्रयास करें व भौतिक, सामाजिक और आध्याित्मक विकास करें। डा. गांधी ने सुझाव दिया कि अभिभावकों और शिक्षकों की स्वयं अच्छा बनकर बालकों को अच्छा बनने का वातावरण देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in