Categorized | लखनऊ.

इिन्दरा आवास योजना के तहत 188301 आवासों का निर्माण अनुसूचित जाति, जन जाति हेतु 94249 आवास निर्मित कराये गये

Posted on 04 March 2011 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार इिन्दरा आवास योजना के तहत जनवरी 2011 तक 1069.59 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय करके 188301 आवासों का निर्माण कराया गया। इसमें अनुसूचित जाति, जन जाति हेतु 94249 आवास निर्मित कराये गये।

यह जानकारी ग्राम्य विकास आयुक्त, श्री संजीव कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना में गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आवासहीन ग्रामीण परिवारों को नि:शुल्क आवास मुहैय्या कराये जाते हैं। 01 अप्रैल 2010 से नये आवास हेतु 45,000 रूपये प्रति आवास की धनराशि प्राविधानित है। वित्तीय 2010-11 में इस योजना के तहत 3.42 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है। इस हेतु 1533.90 करोड़ रूपये का परिव्यय भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि इसी तरह अनुसूचित जाति आवास (महामाया आवास) योजना के तहत जनवरी 2011 तक 214.35 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की गई तथा 37707 आवासों का निर्माण कराया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के निर्धन आवासहीन ग्रामीण परिवारों को नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराना है।

आयुक्त ग्राम्य विकास ने बताया कि वर्ष 2010-11  में इस योजनान्तर्गत 350.00 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था की गई थी, जिसमें 77000 आवासों के निर्माण का लक्ष्य है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in