Categorized | लखनऊ.

बलात्कार व अपहरण की वारदातों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया

Posted on 04 March 2011 by admin

img_0069भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती हत्या, बलात्कार व अपहरण की वारदातों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने अलीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता यशपाल सिंह चौहान एवं उनके भाई की जघन्य हत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा शासनकाल में पेशेवर अपराधियों के हौंसले बुलन्द हैं। पूरा प्रदेश जरायम की जद में आ गया है।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने अलीगढ़ में पार्टी नेता व उनके भाई की जघन्य हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। हत्या व अपहरण जैसे गम्भीर मामलों ने प्रदेश में उद्योग का रूप से ले लिया है। आमजन सुरक्षित नहीं रह गया है। श्री शाही ने कहा कि जनता के जानमाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस महकमे के आला अफसर सत्तारूढ़ दल के नेताओं की चाटुकारिता से फुरसत नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अलीगढ़ में हुए दोहरे हत्याकाण्ड के अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की तो भाजपा कार्यकर्ता आन्दोलन करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही कल अलीगढ़ जायेंंगे। श्री शाही अलीगढ़ में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के घर जायेंगे और पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी हांसिल कर कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति तय करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in