Categorized | लखनऊ.

बुनकरों की लम्बे समय से चली आ रही कर्जमाफी की मांग स्वीकार की गई है

Posted on 01 March 2011 by admin

बुनकरों की कर्जमाफी और रेशमी धागों पर शुल्क 30प्रतिशत से 5प्रतिशत किया जाना, वास्तव में श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा किए गए जबर्दस्त प्रयास द्वारा ही सम्भव हुआ है जिसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमन्त्री, वित्त मन्त्री एवं विशेष तौर पर श्री राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने बजट 2011-12 पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जहां एक ओर बुनकरों की लम्बे समय से चली आ रही कर्जमाफी की मांग स्वीकार की गई है वहीं दूसरी ओर कृषि क्षेत्र के लिए 3.75लाख करोड़ से बढ़ाकर 4.75लाख करोड़ का प्रावधान करने, किसानों को 4प्रतिशत पर ऋण मुहैया करवाने, सामाजिक सरोकारों की योजनाओं, भारत निर्माण कार्यक्रमों, मनरेगा इत्यादि में प्रावधान बढ़ाने, आयकर छूट की सीमा रू. 1.60लाख से बढ़ाकर 1.80लाख करने, गृह ऋण में रू. 15लाख तक के ऋण में 1प्रतिशत की छूट दिया जाना, उच्च शिक्षा के लिए 52हजार करोड़ रूपये, सर्वशिक्षा अभियान के लिए 21हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया जाना, किसानों, बुनकरों, गरीबों, बेरोजगारों एवं मध्यम वर्ग के प्रति केन्द्र सरकार के सरोकारों को प्रतिबििम्बत करता है।

डॉ0 जोशी ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी, 80वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए आयकर सीमा में छूट रू. 5लाख करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दुगना किया जाना भी एक स्वागत योग्य कदम है। डॉ0 जोशी ने कहा कि इस बजट से विकास होगा, औद्योगिक एवं कृषि उत्पादन बढ़ेगा जिससे कीमतों पर भी नियन्त्रण होगा। इस बजट में पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है और पर्यावरण उन्मुख परियोजनाओं और उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिए जाने के कारण इस बजट को ग्रीन बजट भी कहा जा सकता है। डॉ0 जोशी ने कहा कि इस बजट से दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों और आम आदमी का जीवन स्तर सुधरेगा और किसानों, मजदूरों सहित हर वर्ग को राहत मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in