Categorized | लखनऊ.

आम आदमी का जीना और मुश्किल होगा

Posted on 01 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्र सरकार के आम बजट को आम आदमी विरोधी हताशाजनक और निराशाजनक बताते हुए कहा कि इससे मंहगाई बढ़ेगी। आम आदमी की क्रय शक्ति घटेगी। आम आदमी का जीना और मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। न ही कांग्रेस सरकार को आम आदमी की चिन्ता है। बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। गरीबी की रेखा को पुन: परिभाषित भी नहीं किया गया।

श्री शाही ने कहा कि संप्रग सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के कारण ही बजट में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की दो शाखाएं खोलने के लिए भारी भरकम धनराशि का प्राविधान किया है लेकिन विश्वविख्यात काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की शाखाएं खोलने के बारे में बजट में कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि आयकर की छूट ऊंट के मुंह में जीरा है। इस छूट से मध्यम वर्ग निराश हुआ है। 60 वर्ष की आयु से नीचे वालों के लिए आयकर में  छूट की धनराशि कम से कम दो लाख रू0 तक होनी चाहिए थी । बजट में प्रस्तावित छूट से वर्ष में लगभग ढाई हजार रू0 का ही फायदा होने वाला है। बजट में महिलाओं को आयकर में दी गई छूट निराशाजनक है। लेकिन सरकार ने इस बात का ध्यान नहीं रखा। मंहगाई वृद्धि का मुख्य कारण पेट्रो पदार्थो की मूल्य वृद्धि है। बजट में इसे घटाने का भी कोई उपाय नहीं किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि केन्द्र के इस बजट में आवश्यक वस्तुओं की मंहगाई रोकने का भी कोई उपाय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट पूरी तौर पर दिशाहीन है। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए कोई खास प्राविधान नहीं हैं। विकास के सारे वादे गलत है। करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किया गया। उन्होनें कहा कि वित्त मन्त्री बेरोजगारों को भूल गये हैं। महिलाओं की रसोई पर पड़ रही मंहगाई की मार को भी रोकने के उपाय नहीं किये गये। रसोई गैस के दाम भी और बढ़ेगें। आत्महत्या करते किसानों की उपेक्षा हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में आवंटित धनराशि मुद्रािस्र्फीति की वर्तमान दर को देखते हुए पिछले वर्ष से कम है। ग्यारह करोड़ के अधिक बच्चों के मिड-डे मील के लिए ग्यारह हजार करोड़ का आवंटन किया गया है। यह धनराशि प्रति शिशु एक हजार रूपये ही होती है जो बहुत कम है। वित्त मन्त्री प्रणव मुखर्जी के आम बजट को मात्र औपचारिकाता निभाने वाला गरीब विरोधी, आम आदमी विरोधी बजट बताया। उन्होनें कहा कि संप्रग के शासन से आम जनता त्रस्त है। इस बजट से मंहगाई और बढ़ेगी। आम जनता का जीवन और दूभर होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in