Categorized | लखनऊ.

एफ0डी0ए0 आपके द्वार

Posted on 01 March 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री मायावती के निर्देश पर मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. टीम द्वारा चलाये जा रहे अभियान “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´के तहत अब तक कुल 4201 घरों में दूध एवं खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें 17 नमूनों में मिलावट पायी गई।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के तहत आज कुल 15 जनपदों- बुलन्दशहर में 06 घरों के, हमीरपुर में 08, बान्दा में 06, बागपत में 12, चित्रकूट में 08, फैजाबाद़ में 08, गोरखपुर में 18, अम्बेडकर नगर में 11, सन्त रविदास नगर में 11, देवरिया में 98, सहारनपुर में 44, कुशीनगर में 10, ललितपुर में 15, सोनभद्र में 03 एवं बाराबंकी में 05 घरों के दूध, दाल, चावल, आटा, सब्जी, खाद्य तेल एवं मसालों के नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार आज कुल 263 घरों के दूध एवं ,खाद्य पदार्थोेंं की जांच की गई जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दे सकते हैं। िशकायतों की जांच विभाग द्वारा तत्काल की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in