Categorized | लखनऊ.

सरकारी अत्याचार व अनाचार के विरूद्ध जनजागरण

Posted on 25 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज सवाल किया कि जब मुख्यमन्त्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद विकास कार्यो में इतनी खामियॉं मिल रही हैं तो औचक निरीक्षण में विकास का सच क्या होता प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि राज्य सरकार अलोकतान्त्रिक तरीके से मुख्यमन्त्री के दौरों के दौरान आम जनता को उनके घरों में नज़रबन्द कर रही हेै। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वजन की सरकार का दावा करने वाली मुख्यमन्त्री नेे विकास को कांशीराम आवास योजना और अम्बेडकर ग्राम की सीमा में बॉंध दिया है।

पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश में विकास के सच को जानने निकली मुख्यमन्त्री दौरें के समय स्थानीय प्रशासन की नज़र से ही पर्यवेक्षण करती हैं। अभी तक अपने आवास से सरकार चला रही मुख्यमन्त्री को दौरे में खांमियॉं ही मिली। लेकिन आंखिर क्या कारण है कि पिछले कार्यकाल में दोषी अधिकारियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने वाली मुख्यमन्त्री को दौरे के बाद फैसला लेने में 4 से 5 घंटे लग जा रहे हैं। दरसल प्रदेश में विकास के नाम पर अधिकारी मुख्यमन्त्री के मूड को ध्यान में रखकर ही काम करते रहे हैं। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि आंखिर एक जिले में कुछ मिनट रूककर मुख्यमन्त्री किस तरह विकास कार्यो की समीक्षा कर लेती हैं

प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमन्त्री के दौरों की चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश में जिस भी जिले में मुख्यमन्त्री दौरे पर गई वहां जर्जर कानून व्यवस्था को छुपाने के लिये प्रशासनिक आतंकवाद का सहारा लिया गया। दौरों के दौरान लगभग हर जिले में महिला मुख्यमन्त्री के सामने महिलाओं ने ही फरियादी बनकर अपनी पीड़ा रखने का प्रयास किया। लेकिन मुख्यमन्त्री ने उनकी बात तो नहीं सुनी बल्कि उनकी सह पाकर फरियादी महिलाएंं पुलिस की बर्बरता का शिकार जरूर बनींं। कई मामलों में तो पुलिस ने उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने भी संकोच नहीं किया।

उन्होंने विकास के नाम पर प्रदेश में जनता के धन की बरबादी का आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ में बसपा शासनकाल के दौरान शुरू हुई कई योजनाओं में निर्माण कार्य पूर्ण होने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें ध्वस्त कर नई सिरे से पुन: निर्माण कराये जाने से सरकारी खजाने को अरबों रू0 की क्षति हुई। उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय की निर्देशों की अनदेखी करते हुए राजधानी लखनऊ में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य रख-रखाव या मरम्मत के नाम पर लगातारजारी है।

श्री पाठक ने कहा कि वर्तमान सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं सरकारी खजाने की लूट का मुद्दा पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की 26, 27 फरवरी को मुरादाबाद में होने वाली बैठक में उठेगा। सरकारी अत्याचार व अनाचार के विरूद्ध जनजागरण के प्रभावी कार्यक्रम तय किए जायेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in