Categorized | लखनऊ.

अन्तर-विद्यालयी संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के छात्रों की महत्वपूर्ण सफलता

Posted on 24 February 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज कैम्पस के 18 छात्रों ने उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित अन्तर-विद्यालयी संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवािन्वत किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा भावी पीढ़ी के संस्कृत ज्ञान को विकसित करने एवं संस्कृति विषय के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लखनऊ के कई प्रतििष्ठत विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतििष्ठत प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज के मेधावी छात्रों ने न सिर्फ अपने संस्कृत ज्ञान का परचम लहराया अपितु अपनी सांस्कृतिक विरासत का आलोक भी प्रवाहित किया। आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए नगद धनराशि के अलावा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

sanskrit-contestश्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. द्वारा भारतीय संस्कृति के उच्च आदशोZ को पूरे विश्व समाज में प्रचारित व प्रवाहित करने हेतु अश्लील फिल्मों एवं सीरियलों पर रोक लगाने, वैलेन्टाइन डे को पारिवारिक एकता दिवस के रूप में मनाने, यौन शिक्षा के स्थान पर योग शिक्षा देने, धार्मिक भेदभाव के स्थान पर धार्मिक एकता स्थापित करने आदि अभियान समय-समय पर चलाये जाते हैं। इन सामाजिक जागरूकता अभियानों में विद्यालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं एवं सी.एम.एस. छात्रों ने पढ़ाई में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in