Categorized | लखनऊ.

विधानसभा की कार्रवाई तानाशाही मानसिकता का परिचायक

Posted on 22 February 2011 by admin

12भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वाली सरकार के दोषियों को जेल में डाला जायेगा। बसपा सरकार के भ्रष्टाचार की व्यापक जांच करायेंगे दोषी पाये जाने पर मायावती को जेल में डालेंगे। श्री शाही ने कहा कि मुख्यमन्त्री सत्ता के नशे में चूर है, हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि वह अमृत पीकर नहीं आई हैं जो उसका अन्त नहीं होगा। कफ्र्यु लगाकर दौरे करने का मुख्यमन्त्री ढोंग कर रही हैं। हम रामराज्य की स्थापना के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से सहयोग चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने जनपथ मार्केट के सामने दारूलशफा लखनऊ में पार्टी द्वारा आयोजित धरने को संबोधित करते हुये अपनी बात कही। श्री शाही ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का साम्राज्य स्थापित है, थाना, तहसील सब बिक रहे हैं, मन्त्री, मुख्यमन्त्री खरीद रहे हैं। समाजवादी पाटी ने कल अपना लोकतन्त्र विरोधी आचरण प्रस्तुत कर बसपा की मद्द की और जनता के अधिकारों को छीनने वाले विधेयक को हाउस में असंवैधानिक तरीके से पास कराया। श्री शाही ने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार के  6 मन्त्री लोकायुक्त की जांच के घेरे में है और एक दर्जन से अधिक विधायक व सांसद अपराधी गतिविधियों में जेल में है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमांचल प्रदेश के प्रभारी कलराज मिश्र ने धरने का संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर इसका काले विधेयक को पास नहीं होने दिया जाना चाहिए ऐसा आग्रह किया था। जगह-जगह धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन कर जनता को भी जागृत करने का काम पार्टी कर रही है। कल की विधानसभा की कार्रवाई को तानाशाही मानसिकता का परिचायक बताते हुये कहा कि इस सरकार में लोकतन्त्र दम तोड़ रहा है। बाहुबलियों का साम्राज्य, प्रशासन तन्त्र की दादागिरि से प्रदेश तबाही के कगार पर पहुंच गया है, पता नहीं प्रदेश का क्या होगा। सपा ने 2007 में विधानसभा में अपना अलोकतान्त्रिक आचरण प्रस्तुत किया था। जनता ने सपा को सत्ता से उखाड़ फेंका था अब बसपा को विधानसभा का अपमान करने का मजा चखायेगी और आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। श्री मिश्र ने कहा कि दिल्ली में सपा, बसपा कांग्रेस का समर्थन करते हैं और लखनऊ में एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। इनके इस ढोंग को जनता पहचान चुकी है। भाजपा ही प्रदेश को बचाने के लिये संघर्षरत है, भाजपा ही सच्चा विकल्प है, आने वाले चुनाव में भाजपा को जनता सत्ता में भेजेगी।

धरने को संबोधित करते हुये भाजपा विधानमण्डल के नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इस सरकार की एक ही विशेषता है कि यह पैसे के बल पर सत्ता के दम पर सब कुछ हथियाना चाहती है। लोकतन्त्र में बहुमत की तानाशाही का यह दूसरा उदाहरण मायावती सरकार है, इससे पहले बहुमत की तानाशाही का नग्न प्रदर्शन स्व0 पूर्व प्रधानमन्त्री इिन्दरा गांधी ने किया था। उ0प्र0 की जागरूक जनता ने श्रीमती गांधी को सबके सिखाते हुए प्रदेश की सभी 85 लोकसभा सीटों पर हार का स्वाद चखाया था अब बसपा की बारी है। श्री सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी अपनी सरकार के समय भ्रष्टाचार, बदनियती, संविधान की मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ का स्वरूप प्रकट किया था। दोनों दलों ने सदन की सार्थकता ही खत्म कर दी है। विधेयक रखते समय मन्त्री को विधेयक के औचित्य का भी पता नहीं होता। यह तानाशाही की पराकाष्ठा है। सचिवालय के रेट मन्त्रालय के रेटों ने सचिवालय को बाजार  बनाकर रख दिया है इन सपा, बसपा सरकारों ने। सपा के राज की करतूतें, भ्रष्टाचार, गुण्डागदीZ कम नहीं थी। जनता परिवर्तन चाहती है जनता इस सरकार को हटाना चाहती है। भाजपा ही विकल्प बनकर उभर रही है। धरने को पूर्व मन्त्री प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, सुरेश खन्ना, श्रीमती पे्रमलता कटियार, कुंवर भारतेन्द्र सिंह, महापौर दिनेश शर्मा, ज्योतशना श्रीवास्तव, सीमा द्विवेदी, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। धरने में प्रमुख रूप से प्रदेश महामन्त्री (संगठन) राकेश जैन, नेपाल सिंह, विन्ध्यवासिनी कुमार, विनोद पाण्डेय, पूर्व मन्त्री लल्लू सिंह, राधेश्याम गुप्ता, प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरीशचन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह, स्वतन्त्र देव सिंह, विधायक उदयभान सिंह करवरिया, विधान परिषद सदस्य रामनरेश रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, अष्टभुजा शुक्ला, प्रदेश मन्त्री सन्तोष सिंह, सुनील दत्त द्विवेदी, रामकुमार शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, प्रो0 रामजी सिंह, विजय सेैन सिंह, सुशील तिवारी पम्मी, सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, दिलीप श्रीवास्तव, सभासद नागेन्द्र सिंह, मिंटू उपाध्याय, रमेश कपूर बाबा, अतुल दीक्षित, विष्णु त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, महामन्त्री राजेन्द्र सिंह राजू, युवा मोर्चा के प्रदेश मन्त्री प्रत्युशमणि त्रिपाठी, युवा नेता साकेत शर्मा, अभिजात मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामन्त्री मान सिंह ने किया तथा विधायक विद्यासागर गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in