Categorized | लखनऊ.

काले विधेयक की प्रतियों की होली जलाकर इस जनविरोधी विधेयक का विरोध

Posted on 22 February 2011 by admin

विधानसभा में नगर निकायोें में चुनाव प्रक्रिया में परिवर्तन सम्बन्धी विधेयक बिना बहस के पारित करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के निर्देशानुसार आज प्रदेश की सभी जिला/शहर, ब्लाक, वार्ड इकाइयों द्वारा इस काले विधेयक की प्रतियों की होली जलाकर इस जनविरोधी विधेयक का विरोध किया गया।

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम किये गये। जिसके तहत लखनऊ कैण्ट में प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान के नेतृत्व में, लखनऊ पश्चिम में श्री जे0पी0 मिश्रा, लखनऊ उत्तर में श्री राजेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ मध्य में श्री जमशेद रहमान, लखनऊ पूर्व में श्री नवीन विक्रम सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा विधेयक की प्रतियां एवं मुख्यमन्त्री का पुतला फूंका गया।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय को सायं मिली सूचना के अनुसार बदायूं में जिलाअध्यक्ष श्री ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से सैंकड़ों कांग्रेसजनों के साथ विधेयक की प्रतियां एवं मुख्यमन्त्री का पुतला फूंका गया। इसी प्रकार पीलीभीत में जिलाध्यक्ष श्री सुधीर तिवारी के नेतृत्व में, शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में, बिजनौर में जिलाध्यक्ष श्री अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में, मुरादाबाद में जिलाध्यक्ष श्री देशराज शर्मा के नेतृत्व में, मुरादाबाद में जिलाध्यक्ष श्री अशरफ सैफी के नेतृत्व में, संभल में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में, जे0पी0 नगर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में, रामपुर में जिलाध्यक्ष श्री बिट्टू के नेतृत्व में, सीतापुर में जिलाध्यक्ष श्री महेश मेहरोत्रा के नेतृत्व में, लखीमपुरखीरी में जिलाध्यक्ष श्री इकबाल अहमद के नेतृत्व में, हरदोई में जिलाध्यक्ष श्री अजय सिंह के नेतृत्व में, उन्नाव में जिलाध्यक्ष श्री वीर प्रताप सिंह के नेतृत्व में, लखनऊ में शहर अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल की मौजूदगी में कई स्थानों पर, फैजाबाद में शहर अध्यक्ष श्री अफजाल अहमद के नेतृत्व में, सुलतानपुर में श्री मकसूद आलम जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में, अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष श्री अजय सिंह`कप्तान सिंह´, बहराइच में जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह`जीतू´, गोण्डा  में श्री अमरजीत सिंह के नेतृत्व में, बलरामपुर में जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में, श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष श्री कुंवर सिंह के नेतृत्व में तथा एटा में जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजनों की मौजूदगी में विधेयक की प्रतियां जलायी गईं एवं मुख्यमन्त्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। इसी प्रकार बस्ती, सिद्धार्थनगर, सन्तकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, इलाहाबाद एवं कौशाम्बी सहित प्रदेश के सभी जिला/शहर इकाइयों द्वारा विधेयक की प्रतियां जलायीं गईं एवं मुख्यमन्त्री का पुतला फूंका गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in